• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

LIVE: दार्जिलिंग में बोले शाह- दीदी ने भाजपा-गोरखा एकता तोड़ने का प्रयास किया, देना है मुंहतोड़ जवाब

  • April 13, 2021
LIVE: दार्जिलिंग में बोले शाह- दीदी ने भाजपा-गोरखा एकता तोड़ने का प्रयास किया, देना है मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
  • West Bengal Politics अमित शाह लगातार तीसरे दिन बंगाल के दौरे पर है। उन्होंने दार्जिलिंग में संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस कम्यूनिस्ट और अब ये दीदी इन्होंने दार्जीलिंग के विकास पर फुल स्टाप लगा दिया।

दार्जिलिंग । बंगाल का जंग जीतने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही। 17 अप्रैल को होने वाले पांचवें चरण के चुनाव से पहले पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर से बंगाल पहुंचे हैं। अमित शाह लगातार तीसरे दिन बंगाल के दौरे पर है। उन्होंने दार्जिलिंग में संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस, कम्यूनिस्ट और अब ये दीदी इन्होंने दार्जीलिंग के विकास पर फुल स्टाप लगा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और गोरखा की एकता को तोड़ने का घिनौना प्रयास TMC और दीदी ने किया है।

Amit Shah Updates:

-अमित शाह ने दावा से कहा कि बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनेगी। वे बोले, अब दीदी इसे रोक नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव हम सभी की एक प्रकार से परीक्षा है। भाजपा और गोरखा की एकता को तोड़ने का घिनौना प्रयास TMC और दीदी ने किया है। दीदी और TMC को मुंहतोड़ जवाब देना है। उनको समझाना है कि ऐसे जुल्म करके आप हमें तोड़ नहीं सकती।

-अमित शाह बोले, ‘गोरखाओं का बहुत समृद्ध इतिहास रहा है। जब भी देशभक्त समुदायों का नाम लिया जाता है, तो गोरखाओं का नाम सबसे पहले गर्व से लिया जाता है … कांग्रेस-कम्युनिस्टों-टीएमसी की तिकड़ी ने सालों तक देश भर में गोरखाओं के साथ अन्याय किया।’

-अमित शाह ने एलान किया, दार्जिलिंग से मैं कह कर जाता हूं कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद आंदोलन के जितने भी मुकदमें किसी भी गोरखा भाई पर है, सबके सब एक सप्ताह के अंदर वापस लेने का काम भाजपा करेगी।

-अमित शाह ने रहा कि आज जब मैं यहां आया हूं, तो मुझे भारत का गौरव, तेनजिंग नोर्गे याद आया, जिसने पहला एवरेस्ट शिखर सम्मेलन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

-शाह बोले कि 2 मई को दार्जिलिंग में दिवाली होने वाली है। दो मई को पहाड़ पर आग नहीं लगेगी, दीए जलकर उत्सव मनाया जाएगा। चाय बागान श्रमिकों का वेतन बढ़ा कर 350 रुपए कर दिया जाएगा।

-अमित शाह ने कहा कि हम चाय बागान के श्रमिकों का वेतन बढ़ाकर 350 रुपए तक करेंगे। दार्जिलिंग में पीने के पानी की समस्या है, उसे दूर करने लिए हम 600 करोड़ रुपए निवेश करेंगे। उत्तर बंगाल के अंदर केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगे।

-अमित शाह ने कहा कि दार्जीलिंग ने देश की आजादी के लिए बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। आजादी के बाद कांग्रेस, कम्यूनिस्ट और अब ये दीदी इन्होंने दार्जीलिंग के विकास पर फुल स्टाप लगा दिया। देश बहुत आगे निकल गया, मेरा दार्जिलिंग वहीं का वहीं रह गया।

-अमित शाह ने कहा, दार्जिलिंग भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है और भारत के सबसे पुराने स्थापित शहरों में से एक है। यहां 1897 में भारत में पहला बिजली कनेक्शन लगा। भारत की दूसरी सबसे पुरानी नगर पालिका यहां 1850 में बनाई गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे

वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे

  • October 28, 2026
यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान

यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान

  • October 28, 2026
‘PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश’ केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?

‘PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश’ केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?

  • October 28, 2026
MLC चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज, बोले- EVM हो या बैलेट पेपर, नतीजा जीरो ही रहेगा

MLC चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज, बोले- EVM हो या बैलेट पेपर, नतीजा जीरो ही रहेगा

  • October 28, 2026
‘बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते’, वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह

‘बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते’, वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह

  • October 28, 2026
बदायूं में मंदिर कमेटी के खिलाफ दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़े

बदायूं में मंदिर कमेटी के खिलाफ दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़े

  • October 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • MLC चुनाव में कांग्रेस की सीटों पर PM मोदी का तंज, पूछा- बताइए 28 सीटों में कितनी जीती? October 28, 2026
  • यूपी चुनाव से पहले BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान तेज, 1 नवंबर को बरेली में पदयात्रा करेंगे नितिन नवीन October 28, 2026
  • केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी समेत कैबिनेट के 4 बड़े फैसले October 28, 2026
  • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली को ऐतिहासिक बनाएगी सहारनपुर कांग्रेस October 28, 2026
  • गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब ने वितरित किया प्रसाद October 28, 2026
  • पेंशनर्स को बैंकिंग सुविधाओं और साइबर फ्रॉड से बचाव के बताए तरीके October 28, 2026
  • सहारनपुर में पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, लगेगा पांच हजार रुपये तक जुर्माना October 28, 2026
  • मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन में श्रीचंद की ऐतिहासिक जीत, सपा प्रत्याशी को 13,260 वोटों से हराया October 28, 2026
  • नकुड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, नकदी और चोरी की बाइक बरामद October 28, 2026
  • फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई), नई दिल्ली द्वारा प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ‘भेषज शिक्षा रत्न–2026’ से सम्मानित October 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021