यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. बहुजन समाज पार्टी ने बुलंदशहर की दो विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. बसपा अनूपशहर विधानसभा से मनोज प्रधान को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं शिकारपुर विधानसभा से मुकेश पंडित पर पार्टी ने भरोसा जताया है. बसपा संयोजक आकाश आनंद मंच से प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है.
बीएसपी संयोजक आकाश आनंद ने कहा, अनूप शहर से बीएसपी उम्मीदवार मनोज प्रधान के नाम का ऐलान करता हूं. मनोज प्रधान के समर्थन में आए आप सभी का स्वागत करता हूं. आज बहन जी के संदेश को आप के सामने रखने से पहले बाबा साहिब को नमन करता हूँ साथ ही बहन जी का भी आभार प्रकट करता हूं. बहन जी के मार्गदर्शन में चलने की कोशिश करूंगा.”
बीजेपी पर विज्ञापन में 60 हजार करोड़ खर्च करने का आरोप
आकाश आनंद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी ने पिछले दस सालों में खूब विज्ञापन के जरिए झूठा प्रचार किया. विज्ञापन पर 60 हजार करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन इनके पास परीक्षा का पेपर लीक होने से रोकने के लिए पैसा नहीं है. 10 सालों में न हमारा युवा पढ़ पाया और न रोजगार प्राप्त कर पाया.”
आज बहन-बेटियां नहीं हैं सुरक्षित- आकाश आनंद
आकाश आनंद ने कहा “अगर अर्थव्यवस्था और कानून व्यवस्था की बात करूं तो आज भी बहन जी का लॉ एंड ऑर्डर याद आता है. आज बहन बेटिया सुरक्षित नहीं हैं. नेरेटिव फैलाया की ये एनकाउंटर की सरकार है और एनकाउंटर कर मीडिया के सामने उसे दिखाने का प्रयास किया जाता है.” उन्होने कहा कि बहन जी को 5 वी बार सीएम बना कर भेजे ताकि बहन बेटिया सुरक्षित रह सके. कहा “एक लाख से ज्यादा खाली पड़े टीचर के पद भरने के लिए इनके पास पैसा नहीं है.”
उन्होंने कहा “विकास की बात करे तो ये फीता काटने में माहिर हैं. सड़क बने न बने अस्पताल बने न बने पुल बने न बने लेकिन फीता काटकर मीडिया को जरूर दिखायेंगे. आकाश आनंद ने कहा कि “बीजेपी सरकार में न अक्ल है न नियत है न इच्छा है की ये हमारे समाज के लिए कुछ कर सके.”
महंगाई के मुद्दे बीजेपी को घेरा, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
आकाश आनंद ने सिलेंडर और पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. आकाश आनंद ने कहा, “अब नारा होना चाहिए जनता पर महंगाई की मार जिम्मेदार बीजेपी सरकार.” आकाश आनंद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि “अभी हाल ही में दिल्ली के अंदर युवाओं का प्रदर्शन हुआ जिसका क्रेडिट लेने के लिए मीडिया के सामने बयान देने के लिए राहुल गांधी खड़े हो गए. लठियाँ युवाओ ने खाई क्रेडिट राहुल जी ले रहे थे.”
अखिलेश यादव के पीडीए पर साधा निशाना
आकाश आनंद ने अखिलेश यादव के पीडीए पर निशाना साधते हुए कहा, “अखिलेश यादव PDA का नारा दे रहे हैं, समय-समय पर PDA का मतलब बदल जाता है. इसीलिए बहन जी ने कहा कि जिस तरह से गिरगिट रंग बदलता है. उसी तरह से अखिलेश यादव रंग बदलते है.”
आकाश आनंद ने कहा “जब बहन जी की सरकार बनी थी, तो कई जिले के नाम हमारे महापुरुषों के नाम पर रखा था लेकिन अखिलेश यादव ने सीएम बनते ही उनका नाम बदल दिया. 30 लाख सर्व समाज के लोगो को रोजगार देने का काम बहन जी ने किया था.
