फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई), नई दिल्ली द्वारा प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ‘भेषज शिक्षा रत्न–2026’ से सम्मानित
नई दिल्ली: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को नई दिल्ली स्थित फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक समारोह में प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, डीन, हेल्थ साइंसेज, शोभित विश्वाविद्यालय, गंगोह को फार्मास्युटिकल शिक्षा, अनुसंधान एवं अकादमिक नेतृत्व के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘भेषज शिक्षा रत्न–2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) द्वारा प्रदान किया गया। जिसमें देश भर के प्रख्यात शिक्षाविद और उद्योग जगत की हस्तियां मौजूद रही।
प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एक प्रतिष्ठित फार्मास्युटिकल वैज्ञानिक, शोधकर्ता एवं शिक्षाविद् हैं। उन्होंने अपने दीर्घ शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव के दौरान फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार तथा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके शोध कार्यों एवं अकादमिक उपलब्धियों ने फार्मास्युटिकल विज्ञान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई), नई दिल्ली द्वारा उनको ‘भेषज शिक्षा रत्न–2026’ सम्मानित किया गया।
इस सम्मान को प्राप्त करने पर प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कहा कि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया जाना उनके लिए गर्व एवं प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने इस सम्मान के लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, कुलपति एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार के प्रति भी आभार व्यक्त किया तथा कहा कि विश्वविद्यालय से प्राप्त सहयोग और प्रोत्साहन उनकी शैक्षणिक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह भविष्य में भी फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपने ज्ञान और अनुभव से महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे। वहीं, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कहा कि यह सम्मान प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह की शैक्षणिक उत्कृष्टता, कार्यनिष्ठा और फार्मेसी शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।
