गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब ने वितरित किया प्रसाद
नवाबगंज चौक पर अरदास के बाद शुरू हुआ प्रसाद वितरण, गुरुबाणी के शब्दों से भक्तिमय हुआ वातावरण
सहारनपुर, 28 अक्टूबर। सिखों के चौथे गुरु धन-धन साहिब श्री गुरु रामदास महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब की ओर से राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। गुरुबाणी के शब्दों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
स्थानीय नवाबगंज चौक पर आयोजित कार्यक्रम में फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब के प्रधान एमपी सिंह चावला ने सर्वप्रथम अरदास की। इसके बाद ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण की शुरुआत की गई। क्लब के सदस्यों ने राहगीरों को प्रसाद वितरित कर गुरु साहिब के प्रकाश पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब के उपप्रधान हरीश ईश पूजानी, कोषाध्यक्ष विनोद वर्मा, पूर्व प्रधान राजेश गांधी, राकेश सचदेवा, पूर्व कोषाध्यक्ष सतीश कुक्कड़, गुरजीत मल्होत्रा, वरिष्ठ सदस्य अरविंदर पाल चावला, संजय तनेजा, नरेश मदान, राजीव अरोड़ा, गौरव मारवाह, अजय ठकराल, अमित भारती और बॉबी गुम्बर मौजूद रहे।
इसके अलावा रोटरी क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष मोहम्मद आलम, आयुष ठाकुर, कंपनी बाग मॉर्निंग क्लब के अनिल अरोड़ा, अनिल तुली, सुशील जसुजा, संजय सैनी, सुनील शर्मा, अशोक छाबड़ा, हर्ष डाबर, हरीश भटेजा, रवि जुनेजा और दुशील सूरी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
