नकुड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, नकदी और चोरी की बाइक बरामद

नकुड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, नकदी और चोरी की बाइक बरामद
पुलिस हिरासत में लूट का आरोपी शुभम राठी।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, हरिद्वार से चोरी की थी बाइक; विभिन्न अपराधों में आठ मुकदमे दर्ज

नकुड़ (सहारनपुर), 28 अक्टूबर। कोतवाली पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के 1800 रुपये, एक चोरी की बाइक, एटीएम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद करने का दावा किया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि पुलिस ने नयागांव रोड स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी पहचान गांव साल्हापुर निवासी शुभम राठी पुत्र बबलू के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि बीती 10 अक्टूबर को सहारनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक और नकदी लूटने की घटना हुई थी। बदमाश पीड़ित का एटीएम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी अपने साथ ले गए थे। इस संबंध में गांधीनगर निवासी राहुल पुत्र ब्रजपाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी मनीष पुत्र राणा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार, शुभम के कब्जे से बरामद बाइक हरिद्वार से चोरी की गई थी। आरोपी के खिलाफ थाने में विभिन्न आपराधिक मामलों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

Leave a Reply