• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

टीकाकरण को गति देने के लिए केंद्र देगा विदेशी कोविड वैक्सीन को झटपट अनुमति, प्रकिया होगी तेज

  • April 13, 2021
टीकाकरण को गति देने के लिए केंद्र देगा विदेशी कोविड वैक्सीन को झटपट अनुमति, प्रकिया होगी तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा केंद्र सरकार ने घरेलू उपयोग के लिए टीकों को बढ़ाने व टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए उन विदेशी कोविड वैक्सीन को भारत में आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज की जाएगी जिनका विदेशों में इस्तेमाल किया जा रहा है।

नई दिल्ली । भारत में फिलहाल दो वैक्सीन का उपयोग हो रहा है और बीते दिन रूसी निर्मित कोविड वैक्सीन स्पुतनिक वी को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी गई है। इस बीच सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। टीकाकरण को और गति देने के लिए केंद्र सरकार ने विदेशी कोविड वैक्सीन को देश में अनुमति देने की प्रक्रिया को तेज करने का फैसला लिया है। यानी वैक्सीन को जांचने की जो प्रक्रिया है, उसे तेज किया जाएगा और फिर तत्काल किसी भी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी दे दी जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, ‘केंद्र सरकार ने घरेलू उपयोग के लिए टीकों को बढ़ाने व टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए उन विदेशी कोविड वैक्सीन को भारत में आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज की जाएगी जिनका विदेशों में इस्तेमाल किया जा रहा है।

नीति आयोग, सदस्य (स्वास्थ्य), डॉ वी के पॉल की अध्यक्षता में एक बैठक 11 अप्रैल 2021 को की गई। 11 अप्रैल को आयोजित COVID-19 के लिए वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (NEGVAC) की 23 वीं बैठक में घरेलू टीकाकरण कार्यक्रम की गति और कवरेज में तेजी लाने के साथ-साथ महामारी से लड़ने के लिए उपलब्ध टीकों को बढ़ाने के मामले पर चर्चा की गई। जहां उस बैठक में NEGVAC ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद, COVID-19 के लिए टीकों की सिफारिश की, जिनका रिकॉर्ड अच्छा आ रहा है और विदेशों में निर्मित किया जा रहा है।

वहीं, जानकारी के मुताबिक, इमर्जेंसी यूज की मंजूरी मिलने के बाद हफ्ते-डेढ़ हफ्ते के अंदर वैक्सीन डोज आम लोगों को लिए उपलब्ध हो जाती है। अब केंद्र सरकार ने, उचित विचार के बाद, NEGVAC की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है और इस फैसले से भारत द्वारा इस तरह के विदेशी टीकों तक जल्दी पहुंच आसान हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय ने आगे कहा कि ‘टीकाकरण’ केंद्र द्वारा अपनाई गई COVID नियंत्रण और प्रबंधन रणनीति के महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। वर्तमान में भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) की कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा बनाई जा रही कोविशिल्ड ने नेशनल रेगुलेटर (ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) से इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन (ईयूए) प्राप्त किया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे

वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे

  • October 28, 2026
यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान

यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान

  • October 28, 2026
‘PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश’ केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?

‘PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश’ केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?

  • October 28, 2026
MLC चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज, बोले- EVM हो या बैलेट पेपर, नतीजा जीरो ही रहेगा

MLC चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज, बोले- EVM हो या बैलेट पेपर, नतीजा जीरो ही रहेगा

  • October 28, 2026
‘बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते’, वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह

‘बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते’, वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह

  • October 28, 2026
बदायूं में मंदिर कमेटी के खिलाफ दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़े

बदायूं में मंदिर कमेटी के खिलाफ दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़े

  • October 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नकुड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, नकदी और चोरी की बाइक बरामद October 28, 2026
  • फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई), नई दिल्ली द्वारा प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ‘भेषज शिक्षा रत्न–2026’ से सम्मानित October 28, 2026
  • वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे October 28, 2026
  • यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान October 28, 2026
  • ‘PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश’ केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव? October 28, 2026
  • MLC चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज, बोले- EVM हो या बैलेट पेपर, नतीजा जीरो ही रहेगा October 28, 2026
  • हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार October 28, 2026
  • ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात October 28, 2026
  • ‘बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते’, वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह October 28, 2026
  • बदायूं में मंदिर कमेटी के खिलाफ दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़े October 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021