श्रम अधिकारी ने श्रमिक कल्याण योजनाओं से अवगत कराया

देवबंद [24CN]:  श्रम अधिकारी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश सयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मुलाकात करके प्रदेश सरकार की श्रमिकों के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी ।

श्रम विभाग अधिकारी महीप सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की और उन्हे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, उन्होने प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में स्थित पंजीकृत कारखानों,दुकानों,वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के लाभ सम्बंधी जानकारी दी । श्रम अधिकारी ने कारखाना स्वामियों को श्रमिकों के  रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया। श्रम विभाग अधिकारी महीप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर श्रमिकों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमें मुख्यता श्रमिकों के लिए ज्योतिबा फुले कन्यादान योजना, गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार योजना, चेतन चैहान  क्रीडा प्रोत्साहन योजना,स्वामी विवेकानंद धार्मिक एवम पर्यटन यात्रा योजना, महादेवी वर्मा पुस्तक क्रय धन योजना, राजा हरिश्चंद्र  मृतक आश्रित योजना, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा प्रविधिक सहायता योजना आदि योजनाओ की  विस्तृत जानकारी दी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक तायल ने बताया कि व्यापार मंडल के सहयोग से अधिक से अधिक श्रमिको  के रजिस्ट्रेशन कराने का प्रयास किया जाएगा। ताकि सभी श्रमिक प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इन सुविधाओं का लाभ उठा सके। इस अवसर पर व्यापार मंडल महामंत्री राजेश सिंघल, जिला उपाध्यक्ष अजय गर्ग,  रोबिन अग्रवाल, अमित सोनी आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे