गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन

गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन
सहारनपुर के गांधी पार्क में श्रीरामलीला मंचन के लिए बल्ली पूजन करते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी।

श्रद्धा और विधि-विधान के साथ शुरू हुई 40वें श्रीरामलीला एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां

सहारनपुर। श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 40वें श्रीरामलीला एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को गांधी पार्क में विधि-विधान और श्रद्धा के साथ बल्ली पूजन किया गया। पूजन के दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की।

पंडित आत्माराम ने मंत्रोच्चार के बीच क्लब के प्रधान जोगेंद्र कुमार से विधिवत पूजन संपन्न कराया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और रामलीला महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीरामलीला एवं दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बल्ली पूजन के साथ ही रामलीला मंचन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ माना गया।

इस अवसर पर क्लब के महामंत्री राकेश ग्रोवर, दशहरा प्रधान संजय कपिल, सरदार गुरमीत सिंह शंटी, राकेश वत्स, विक्रांत सैनी, विवेक शर्मा, रमेश चंद्र छबीला, विपिन सलूजा, नवदीप आनंद, सचिन बंसल, हरविंद्र गोसाई, आनंद कुमार, अतुल सचदेव, हर्ष ठाकुर, प्रथम वत्स, अक्षय त्यागी, गगन भंडारी, विनय वत्स, नितिन, गगन भाटिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply