मेला गुघाल के ‘सुर संगम’ में बही सुरलहरियों की बयार

मेला गुघाल के ‘सुर संगम’ में बही सुरलहरियों की बयार
मेला गुघाल के अंतर्गत आयोजित ‘सुर संगम’ कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार एवं उपस्थित अतिथि।

गायकों की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां, देशभक्ति और लोकप्रिय गीतों पर झूमे श्रोता

सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम की ओर से जीआईसी सभागार में आयोजित ‘सुर संगम’ कार्यक्रम में संगीत की मधुर धुनों ने समां बांध दिया। गायकों की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति गीतों से लेकर लोकप्रिय गीतों तक, कलाकारों ने अपनी गायकी और संगीत प्रतिभा से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजित सिंह राणा, एससी-एसटी आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि, उपसभापति मयंक गर्ग, मेला संयोजक संजय सैनी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, भाजपा नेत्री वर्षा चोपड़ा, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र तनेजा, डॉ. पंकज खन्ना, पंजाबी समाज के अध्यक्ष पाल्ली कालड़ा तथा कार्यक्रम संयोजक पार्षद चौधरी वीरसैन सिद्धू और सहसंयोजक सैय्यद मशकूर ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और रिबन काटकर किया।

‘वंदे मातरम’ से हुआ संगीतमय शाम का आगाज

देहरादून से आईं गायिका प्रभा ने ‘वंदे मातरम’ के गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।

शिव सिमरा के निर्देशन में गायक सार्थक ने ‘रमता जोगी’ और ‘मां तुझे सलाम’ सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। वहीं, गायक एवं गिटारिस्ट ऐश जानी ने ‘दूरी सही जाए ना…’ गीत की प्रस्तुति के साथ गिटार पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों से गूंज उठा। कलाकारों ने कई युगल गीत भी प्रस्तुत किए, जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा।

अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर किया अभिनंदन

कार्यक्रम से पूर्व पार्षद चौधरी वीरसैन सिद्धू और सहसंयोजक सैय्यद मशकूर ने पार्षद नीरज शर्मा, सोपिन पाल, दीपक रहेजा, संजीव कर्णवाल, अमित मित्तल, केके बत्रा, मनोज प्रजापति, सुधीर पंवार, सुलेख चंद, इसम सिंह, सुखबीर वर्मा, जसवीर मोगा, प्रवीण रोहिला, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, नीरज दिवाकर, परविंदर तोमर और अक्षु छाबड़ा सहित अन्य पार्षदों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा और मोहम्मद यूनुस ने किया।

Leave a Reply