त्यागी समाज की बैठक में भाजपा में उचित स्थान न मिलने पर जताया गया रोष

त्यागी समाज की बैठक में भाजपा में उचित स्थान न मिलने पर जताया गया रोष
  • त्यागी सभा की बैठक में भाग लेते समाज के लोग

देवबंद [24CN]: त्यागी सभा की बैठक का आयोजन नगर के मौहल्ला नेचलगढ स्थित सुशील त्यागी के आवास पर किया गया।

इस अवसर पर विनय त्यागी ने बताया कि त्यागी समाज पूर्ण रूप से भाजपा के साथ जुडा हुआ है। लेकिन भाजपा द्वारा संगठन की जो सूचि जारी की गयी है उसमे त्यागी समाज को प्रतिनिधित्व नही दिया गया। इससे पूरे समाज में रोष है।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि त्यागी समाज की ओर प्रदेश संगठन व जिला संगठन से त्यागी समाज के उचित प्रतिनिधित्व की मांग की जाये। जिससे त्यागी समाज भाजपा में अपनी उचित भागीदारी महसूस करे।वही गा्रम साधारणपुर में भी त्यागी समाज की बैठक में भाजपा संगठन सूचि में उचित स्थान न मिलने पर रोष व्यक्त किया गया।

बैठक में जनार्दन दास त्यागी, अमरीश त्यागी,  नरेन्द्र त्यागी, जसवीर सिंह, अरूण त्यागी, मनोज त्यागी, अनिल त्यागी, मुकेश त्यागी, प्रमोद त्यागी, प्रदीप त्यागी, पिंकू त्यागी, अनिल त्यागी, मनोज त्यागी सहित त्यागी समाज के लोग बडी तादाद में मौजूद रहे।