‘नालायक नेता’, BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी
बीजेपी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी ने कहा है कि वह एक नालायक नेता है. उन पर यह हमला बीजेपी ने इंडिया गठबंधन के डेलिगेशन की मीटिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बाद दिए बयानों को लेकर किया है.
बीजेपी ने राहुल गांधी पर राष्ट्रपति की बात को गलत तरीके से पेश करने और कथित वोट चोरी के राजनीतिक विवाद में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को घसीटा. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि ज्ञापन स्वीकार करने का मतलब, उनका समर्थन करना नहीं होता है.
उनका बयान नालायक नेता जैसा था: बीजेपी
संबित पात्रा ने कहा कि कल आपने देखा कि कुछ राजनीतिक नेता राष्ट्रपति भवन गए थे. उनका बयान एक अक्षम यानी नालायक नेता जैसा था. इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर गलत भाषा का इस्तेमाल किया है.
पात्रा ने कहा कि वह देश में विपक्ष के नेता हैं. जब उन्हें अक्षम नेता या नालायक नेता कहता हूं तो इशकी वजह यह है कि पूरे देश ने देखा है कि उन्होंने पीएम के खिलाफ किस तरह के अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया. पीएम के खिलाफ किस तरह का झूठ फैलाया. उन्होंने कहा कि देश ने वह भाषा देखी है जो आपने भारत के संवैधानिक पदों और संस्थाओं के खिलाफ इस्तेमाल की है.
अराजकतावादी राहुल गांधी ने…: बीजेपी
पात्रा ने कहा कि अराजकतावादी राहुल गांधी ने भारत के राष्ट्रपति को उस अराजकता में घसीटने की कोशिश की है, जिसे वह भारत की सड़कों पर फैलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. राष्ट्रपति को राजनीतिक संघर्षों में घसीटने की कोई मिसाल नहीं रही है.
‘ज्ञापन स्वीकार करने का मतलब यह नहीं, समर्थन किया’
पात्रा ने कहा कि ज्ञापन स्वीकार करना, स्थापित संवैधानिक प्रोटोकॉल का हिस्सा था. इसका मतलब यह नहीं था कि उनके आरोपों का समर्थन किया गया. फिर भी वे एक ही समय में यह दावा करते हैं कि राष्ट्रपति ने उनका ज्ञापन स्वीकार किया. यह संकेत देते हैं कि उन्होंने उनके आरोपों को माना. जबकि यह भी कहते हैं कि उन्होंने उनसे सबूत देने को कहा है. वे अपने सबूत क्यों नहीं ले गए. उन्होंने इसे पेश क्यों नहीं किया?
