दिल्ली पुलिस का एक्शन, अरविंद केजरीवाल समेत AAP के कई नेता डिटेन
दिल्ली में जंतर-मंतर जा रहे पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत आप नेता संजय सिहं, सौरभ भारद्वाज, समेत अन्य कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को हो रहे प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शामिल होने का ऐलान किया था। केजरीवाल ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि वह अपने पूरे परिवार के साथ लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में हिस्सा लेने जंतर-मंतर पहुंचेंगे.
घर से निकलते ही किया गया डिटेन
बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल डिटेन होने से पहले जंतर-मंतर के लिए निकलने ही वाले थे. इससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ही ले लिया है. बता दें कि सुबह से ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों समेत विपक्ष के नेताओं को डिटेन करना शुरू कर दिया है.
पुलिस ने आप नेता सौरभ भारद्वाज समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया. वहीं पुलिस ने जंतर-मंतर से करीब 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बस में बैठाया है.
बाहर निकलते ही बस में बैठाया
बताया जा रहा है कि सुबह से ही केजरीवाल के मकान के बाहर पुलिस का पहरा था. जैसे ही केजरीवाल घर से निकले सभी नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बस में बैठा लिया है. सुबह से ही पुलिस की ये कोशिश थी कि किसी भी बड़े विपक्षी नेताओं को जंतर मंतर नहीं पहुंचने देना है.
केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से नेताओं को को रोका जाए वहीं धरने पर बैठ जाएं और पूरी दिल्ली को जंतर मंतर बना दें. उन्हें पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने ले जाया जा रहा है. उनके घर के बाहर 150 कार्यकर्ता इक्ट्ठे हुए जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया, ताकि केजरीवाल को आसानी से हिरासत में ले लिया जाए. अरविंद केजरीवाल के हिरासत में लिए जाने के बाद माहौल और ज्यादा गरमा गया है.
