‘दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर’, CJP प्रोटेस्ट पर BJP
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर तंज कसा है. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार (10 अक्टूबर) को कहा कि जंतर-मंतर, भारत की कहानी को नहीं बता सकता. संबित पात्रा ने यह भी दावा किया कि दिल्ली में आगजनी की साजिश की गई थी. अहम बात यह भी है कि प्रदर्शन के दौरान अभी तक कई दिग्गज हिरासत में लिए जा चुके हैं. बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने डिटेन किया है.
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘भारत की कहानी जंतर-मंतर की कहानी नहीं है. जंतर-मंतर में जो हो रहा है, टीवी में जो दिख रहा है, सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर को दिखाया जा रहा है, वो भारत कहानी नहीं है. भारत शांत है. भारत सुशासन एक साथ चल रहा है. दिल्ली के एक कोने में अराजक तत्व अराजकता कर रहे हैं. आज अराजक तत्वों का फ्लॉप शो हम देख रहे हैं. फ्लॉप शो पूरी तरह से ध्वस्त था.’
भारत को बंधक बनाने की कोशिश – संबित पात्रा
उन्होंने कहा, ‘यह कोशिश थी की भारत को बंधक बनाया जाए. राजधानी को बंधक बनाया जाए. कोशिश थी की यहाँ आगजनी हो. कोशिश थी की यहां मार पिटाई हो. कोशिश यहां सड़कों पर लड़ाई हो. मगर आज भीड़ तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है.’
संबित पात्रा ने कहा, ‘आज दिल्ली में जिस प्रकार लोकतंत्र ने प्रदर्शन किया है, जिस प्रकार से सारा विषय कंट्रोल में है, तो यही कहूंगा कि अराजकतावादियों का फ्लॉप शो नहीं चलेगा. एक कालखंड में किस प्रकार से भारत में स्तिथियों को बिगाड़ा जाए उसके लिए प्रयास चल रहा है. इसके पीछे की नियत को भी समझना चाहिए.’
उन्होंने कहा, ‘अराजकवादियों के अंदर भी अराजकता है. किसको यह क्रेडिट मिले तो आम आदमी और कांग्रेस में गुत्थम गुत्थी चल रही है. आम आदमी पार्टी कह रही है कि लोकतंत्र बचाने का ठेका क्या सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने ले रखा है. ठेका तो हमने भी ले रखा है. तो हमारी तारिख अलग होगी.’
