‘मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी…’, CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया था. अखिलेश यादव के इस चैलेंज को अब सीएम योगी ने कबूल कर लिया है. सीएम योगी ने कहा कि मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार हूं. आप भी नामांकन कीजिए.
सीएम योगी ना आगे कहा, “मुझसे कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखा दें. अरे अखिलेश जी अयोध्या हमारा पावन धाम है. मैं इसलिए जाता हूं कि जिससे अयोध्या के विकास में कोई कोताही न हो.”
उन्होंने आगे कहा, “उत्तरप्रदेश के पहचान पर कोई कलंक न लगे. जिस अयोध्या को तुम 3-4 घंटे बिजली देते थे. जिस अयोध्या को तुमने गंदगी का अंबार बना दिया था, आज वह अयोध्या रामराज्य का उदाहरण बनकर त्रेतायुग का स्मरण करवा रही है.”
चलिए एक बार किस्मत आजमा ली जाए-योगी आदित्यनाथ
अखिलेश के अयोध्या से चुनाव लडऩे वाले चैलेंज पर सीएम योगी ने आगे कहा, “मैं आपको ऑफर करता हूं. आप भी अयोध्या से नामांकन करिए, मैं भी करता हूं, चलिए एक-बार किस्मत आजमा ली जाए. तय हो ही जाए. लड़ाई चेलों से क्यों, लड़ाई सामने होनी चाहिए.
उन्होंने आगे कहा, “ये माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले, उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ने वाले लोग, ये हमसे क्या लड़ेंगे. इनकी हिम्मत नही है. जनता पहले भी इनकी छुट्टी कर चुकी है, ये खिसियानी बिल्ली तरीके हैं.
सपा चीफ ने दिया था ये चैलेंज
अखिलेश यादव ने गुरुवार को उप्र के मुख्यमंत्री को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतना ही आश्वस्त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं. अयोध्या में सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत के मौके पर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री को यह चुनौती दी.
