• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मानसून सत्र में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान-माफिया की जब्त जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगे आवास

  • August 19, 2021
मानसून सत्र में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान-माफिया की जब्त जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगे आवास
  • UP Monsoon Session मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ ने गुरुवार को मानसून सत्र के दौरान सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने जितने भी माफिया की जमीन को जब्त किया है उन सभी पर गरीबों के लिए मकान बनेंगे। माफिया-अपराधियों को ढोकर से हमारी सरकार नहीं चली और ना चलेगी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ा एलान किया। अनुपूरक बजट पर बहस प्रस्ताव पर संबोधन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश सरकार ने जितने भी माफिया की जमीन अपने कब्जे पर ली है, उन सभी पर गरीबों के लिए आवास बनाएंगे। इतना ही इनको स्मार्ट फोन भी दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ ने गुरुवार को मानसून सत्र के दौरान सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने जितने भी माफिया की जमीन को जब्त किया है, उन सभी पर गरीबों के लिए मकान बनेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 1500 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त और ध्वस्त की। अब हम इस पर आवास योजना बना रहे हैं। माफिया ने जिन जमीनों पर कब्जा कर अपने हवेली खड़ी की थी। उनका ध्वस्तीकरण कर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। वहां एक गरीब, एक दलित रहेगा। यह हमारा सामाजिक न्याय है। माफिया और अपराधियों को ढोकर से हमारी सरकार नहीं चली और ना चलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया को जो साथ लेकर जाएगा उसको मालूम है कि फिर उसके बाद पीछे-पीछे बुलडोजर भी घूमता हुआ जाएगा। परिस्थितियां बदली हैं अब। हम देख रहे थे। हमारी सरकार में 1500 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त ही नहीं की गई बल्कि ध्वस्त की गई। अब राज्य की संपत्ति इन्हीं गरीबों की है और हम तो आवास योजना बना रहे हैं।

समाज में सभी को कानून का अधिकार

योगी आदियनाथ ने कहा कि सरकार का मानना है कि समाज में सभी को कानूनी अधिकार मिला हुआ है। कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने को को कानून से ऊपर रखा हुआ है। ऐसे लोगों की निगाह लोगों की जमीन पर रहती थी, वह लोग मौका मिलते ही जमीन पर कब्जा कर लेते थे, लेकिन ऐसे लोगों की आदतों पर सरकार ने नकेल कसी है। अब सभी माफिया की जमीन हमने जब्त की है। इन जमीनों पर गरीबों और दलितों को बसाया जाएगा।

माफिया को शरण देने वाले कर रहे महिला कल्याण की बात

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज महिला कल्याण की बात आज वो लोग कर रहे हैं जो दुर्दांत माफिया को राज्य में शरण देकर उसे बचा रहे थे। उस माफिया को लोग अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे थे। सभी योगी आदित्यनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि माफिया के साथ जो भी रहेगा। उसके पीछे सरकार का बुलडोजर भी रहेगा।

तालिबान का समर्थन करने वालों पर तंज कसा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने तालिबान का समर्थन करने वाले नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। वहां महिलाओं और बच्चों के साथ क्या क्रूरता की जा रही है। कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। अब तो इन सभी के चेहरे एक्सपोज किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि तालिबान के समर्थन में जो हैं उन्हेंं एक्सपोज करनी की जरूरत है।

नौजवानों को भत्ता

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश का नौजवान जब कॉम्पिटिशन की तैयारी के लिए जाएगा तो उसको भत्ता भी देंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में जाने के लिए एक नौजवान को कम से कम तीन प्रतियोगी परीक्षाओं में भत्ता देने का काम सरकार करेगी। तीन हजार करोड़ का बजट इस अनुपूरक बजट में लेकर आए हैं। 3000 करोड़ का बजट अलॉट किया गया है ताकि योग्य नौजवानों को टैब या लैपटॉप दिया जाए।

 

Post navigation

Prev
Next
‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी…’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला

‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी…’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला

  • September 26, 2026
‘SIR पर सर्वसम्मति से सारे फैसले, PM पद को लेकर राहुल की जलन’, EC विवाद पर BJP का हमला

‘SIR पर सर्वसम्मति से सारे फैसले, PM पद को लेकर राहुल की जलन’, EC विवाद पर BJP का हमला

  • September 26, 2026
पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, यूपी के बड़े प्रोजेक्ट और चुनावी तैयारियों पर मंथन

पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, यूपी के बड़े प्रोजेक्ट और चुनावी तैयारियों पर मंथन

  • September 26, 2026
GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप

GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप

  • September 26, 2026
15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

  • September 26, 2026
UNGA में शहबाज शरीफ के कश्मीर बयान पर भारत का पलटवार, पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को घेरा

UNGA में शहबाज शरीफ के कश्मीर बयान पर भारत का पलटवार, पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को घेरा

  • September 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और एमएम कंसल्टिंग ने वैश्विक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए September 26, 2026
  • बिना रॉयल्टी अवैध खनन से भरे तीन डंपर पकड़े, सीज September 26, 2026
  • सहारनपुर पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम September 26, 2026
  • कुराश-जूडो में पदक जीतकर लौटीं छात्राएं, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत September 26, 2026
  • रेलवे पेंशनरों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 105 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण September 26, 2026
  • राष्ट्रीय जाट महासभा ने किया संगठन का विस्तार, मुकेश चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष September 26, 2026
  • आगे निकलने की होड़ बनी काल, भूसे में दबकर दो की मौत September 26, 2026
  • ‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी…’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला September 26, 2026
  • ‘SIR पर सर्वसम्मति से सारे फैसले, PM पद को लेकर राहुल की जलन’, EC विवाद पर BJP का हमला September 26, 2026
  • ‘मृत यात्री के पास से ट्रेन टिकट न मिलने पर भी मुआवजे का दावा खारिज नहीं कर सकते’, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी September 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021