कुबेर नरूला को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
- सहारनपुर में डाक्टरेट की उपाधि लेते कुबेर नरूला।
सहानपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा इकाई के महामंत्री कुबेर नरूला को वाशिंगटन डिजिटल यूनिवर्सिटी द्वारा सोप एंड डिटर्जेंट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान उन्हें दिल्ली के पाँच सितारा होटल दा सूर्या में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता विंदू दारा सिंह, बासम एफ हेलिस, काउंसलर ऑफ एम्बेसी ऑफ पैलेस्टाइन और बॉलीवुड फैशन डिजाइनर अस्मा गुलजार ने कुबेर नरूला को सम्मानित किया। कुबेर नरूला ने इस सम्मान के लिए वाशिंगटन डिजिटल यूनिवर्सिटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे वर्षों के कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। इसका श्रेय मैं अपनी माता रानी नरूला और अपने पिता राकेश नरूला को देना चाहूँगा। मैं आगे भी इसी तरह समाज और उद्योग जगत के विकास के लिए कार्य करता रहूँगा।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष विवेक मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला, महामंत्री पुनीत चैहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, मंडल अध्यक्ष संजय भसीन, युवा इकाई के चेयरमैन दीपक खेड़ा, अध्यक्ष अनुभव शर्मा, कोषाध्यक्ष विनीत चैहान, नीरज जैन, अमित भसीन, सनी पुंज, दीपेन वालिया, लविश गंभीर, अर्जुन गांधी, सभी सदस्यों ने भी कुबेर नरूला को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।