भारतीय पत्रकार संघ की नकुड़ इकाई का गठन, दिग्विजय त्यागी बने अध्यक्ष

भारतीय पत्रकार संघ की नकुड़ इकाई का गठन, दिग्विजय त्यागी बने अध्यक्ष

नकुड़ (सहारनपुर)। भारतीय पत्रकार संघ की नकुड़ इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया। संगठन की बैठक में पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें दिग्विजय त्यागी को अध्यक्ष, नवीन धीमान को महामंत्री, विकास शर्मा को मंत्री, संतोष शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा राहुल विश्वा को सचिव चुना गया।

इसी प्रकार प्रदीप खारी एवं राजू रोहिला को संयोजक बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सिद्धार्थ, कपिल त्यागी, राजू राठी, राहुल सढोली, सुमित सैनी एवं विकास टाबर को शामिल किया गया। वहीं जगदीप शर्मा एवं प्रदीप शर्मा को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान एवं सुरक्षा के लिए सदैव कार्य किया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत बनाते हुए पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का भी संकल्प लिया गया।

बैठक के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।