बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसानों का शोषण: बेदी
- सहारनपुर में पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते भाकियू बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी।
सहारनपुर [24CN] । भारतीय किसान यूनियन बेदी के रष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाकियू बेदी किसानों के शोषण व उत्पीडऩ को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी तथा किसानों की लड़ाई मजबूती के साथ लडऩे का काम किया जाएगा। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओ के मान-सम्मान को किसी तरह की ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी आज यहां नुमाईश कैम्प स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महासचिव कारी नौशाद राव, प्रदेशाध्यक्ष मो. हुसैन जिलानी, जिलाध्यक्ष तौहिद अली, महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे तथा व्यापारी, किसान, मजदूर व बेसहारा लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष करने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन जिलानी ने प्रिंस चौधरी को प्रदेश उपाध्या व अब्दुल वली उर्फ पप्पू को प्रदेश सचिव नियुक्त करने की घोषण की। जबकि जिलाध्यक्ष तौहिद अली ने समीर राणा को जिला उपाध्यक्ष, स. विक्रम सिंह को जिला महासचिव करीमुद्दीन व मोहम्मद आलम को जिला सचिव, नसीबुर्रहमान को जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, मन्नान मलिक को सहारनपुर देहात विधानसभा प्रभारी, आलिम मलिक को सहारनपुर देहात विस अध्यक्ष, दानिश मलिक को पुवांरका ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया। सहारनपुर महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने मो. असगर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अब्दुल कादिर जिलानी व विनय लाम्बा को महानगर उपाध्यक्ष, जीशान अहमद को महासचिव, समीर सिद्दीकी व नौशाद अहमद को सचिव तथा अतीक अहमद को वार्ड 46 का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इस दौरान राष्ट्रीय प्रतिनिधि राहुल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशरफ अली खान, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष कमाल नासिर, महानगर प्रभारी कारी मुर्सलीन, युवा जिलाध्यक्ष राव रियाजुल, जिला महामंत्री राव आसिफ, शोभित शर्मा, संदीप शर्मा, अर्जुन सिंह, कर्ण खरबंदा आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे | वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे |