राष्ट्रीय अम्बेडकर लोकमंच की कार्यकारिणी घोषित

- सहारनपुर में अम्बेडकर लोकमंच के नवनियुक्त पदाधिकारी।
सहारनपुर। भारतीय अम्बेडकर लोकमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज बिरला ने समय सिंह को पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष व विजय कुमार को सहारनपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।
सर्किट हाऊस में भारतीय अम्बेडकर लोकमंच की बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज बिरला ने बताया कि समय सिंह को मंच का पंजाब राज्य का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अजय बिरला को प्रदेश महामंत्री, देवेंद्र कुमार को मंडल अध्यक्ष, विजय कुमार को जिलाध्यक्ष, इनाम अंसारी को महानगर अध्यक्ष व रमेश कुमार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक का संचालन विनोद राणा ने किया। इस दौरान मुकेश कुमार, संदीप कुमार, रविंद्र कुमार, विजय कुमार, राधेश्याम, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार, फिरोज, बबीता, मुस्कान, पिंकी वर्मा, हरविंद्र सिंह, अनिल बिरला, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे | वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे |