उद्यमियों ने घंटाघर चौक पर लगाया 100 फीट लम्बा तिरंगा

उद्यमियों ने घंटाघर चौक पर लगाया 100 फीट लम्बा तिरंगा
  • सहारनपुर में आईआईए द्वारा घंटाघर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद उद्यमी।

सहारनपुर [24CN]। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों व उद्यमियों द्वारा घंटाघर चौक के चारों ओर लगभग 100 फीट लम्बा तिरंगा लगाया गया। स्थानीय घंटाघर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुम्बर, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार का संस्था की ओर से अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथि व संस्था के पदाधिकारियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत घंटाघर चौक के चारों ओर लगभग 100 फीट लम्बा तिरंगा लगाया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने कहा कि तिरंगा झंडा प्रत्येक भारतीय की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा पूरा देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और प्रदेश देशवासी राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए इस अभियान का हिस्सा बना हुआ है। नगर विधायक राजीव गुम्बर व महापौर संजीव वालिया ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की अस्मिता से जुड़ा हुआ एक महापर्व है जिसमें प्रत्येक भारतीय की सहभागिता सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। इस स्वतंत्रता दिवस पर पूरा देश तिरंगामय हो और चारों ओर हमारे स्वाभिमान का प्रतीक तिरंग ध्वजा दिखाई देना चाहिए।

मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक देशवासी को अपने घरों, मौहल्लों, औद्योगिक इकाइयों, शैक्षणिक संस्थानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराना चाहिए।

इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा व प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण राजीव सिंघल, आर. के. धवन, अशोक गांधी, चैप्टर सचिव प्रियेश गर्ग, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी, राज्यस्तरीय उद्योग बंधु के को-चेयरमैन अनूप खन्ना, प्रेम क्वात्रा, प्रविंद्र सिंह, अशोक छाबड़ा, संदीप गुप्ता, राकेश गांधी, राजकुमार अरोड़ा, परमजीत सिंह, विनय दहुजा, राजेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, दर्शन कुमार गुप्ता, राही मक्कड़, विकास मलिक, योगेश कुमार, अंशुल अग्रवाल, आकाश जाटव, मौ. नौशाद अली, स. मनमोहन सिंह, नवीन ठक्कर, राकेश गांधी, संजय गर्ग, पंकज गोयल, स. परमजीत सिंह, राकेश सेठी आदि उद्यमी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे