उप श्रमायुक्त ने कारखानों में कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया

उप श्रमायुक्त ने कारखानों में कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया
Deputy Labor Commissioner
  • उप श्रम आयुक्त श्री शक्ति सेन मौर्य ने कारखानांे में कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए कारखाना स्वामियों को श्रमिक/कर्मचारियों को कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 की गाईड लाईन का अक्षरशः अनुपालन सुनिशिचित किया जाए।

 सहारनपुर [24CN] । श्री शक्ति सेन मौर्य ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कारखानों में कार्यरत श्रमिको/कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव व्यवस्था के संबंध में कतिपय निर्देश दिये गये है तथा उक्त दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने का उत्तरदायित्व श्रम प्रवर्तन अधिकारियों एवं सम्बन्धित थानाध्यक्ष का होगा। उन्होंने संराधन अधिकारी/श्रम प्रवर्तन अधिकारी, श्री एन0के0चैधरी  एवं कार्यालय के दो सहायकों के साथ कारखानों का स्थलीय जांच /भौतिक सत्यापन  किया गया।

उप श्रम आयुक्त ने जिन कारखानों की स्थलीय जाॅंच में मैसर्स यू0एम0 आॅटोकोम्प, दिल्ली रोड, सहारनपुर तथा मैसर्स आईटीसी लि0, सहारनपुर में कर्मचारी अवकाश पर थे तथा उत्पादन कार्य होता नहंी पाया गया तथा वहां पर सिक्योरिटी गार्ड उपस्थित मिले एवं  कोविड-19 हैल्प डेस्क, मास्क सैनेटाइजर, थर्मल स्कैनिक, पल्स आॅक्सोमीटर के साथ स्थापित पाया गया। इसी प्रकार काविड-19 के नियमों का पालन किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

उन्होंनेबताया कि उक्त के अतिरिक्त मैसर्स स्टार पेपर मिल्स लि0, सहारनपुर, रहेजा कैमिकल्स, देहरादून रोड, राकेश कैमिकल्स, देहरादून रोड, सहारनपुर, माॅं शाकुम्भरी प्लास्टिक उद्योग, कुम्हारहेडा, देहरादून रोड, सहारनपुर, गोयल कार्बोनेट्स कैमिकल्स बेहट रोड, सहारनपुर एवं सत्यम कोट्स्पिन प्रा0लि0, बेहट रोड, सहारनपुर में कोविड-19 के नियमों के पालन करते हुए पाया गया तथा उनको कारखाने के मुख्य द्वार पर कोविड-19 हैल्प डेस्क में कोविड-19 के दृष्टिगत जानकारी हेतु कर्मचारी नियमित रूप से पूर्ण जानकारी के साथ लगाये जाने एवं आने जाने वाले कर्मचारियों श्रमिकों एवं अन्य आगन्तुकों को जागरूक करनें तथा मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर, पल्स आक्सोमीटर, आरोग्य सोतू एप्प आदिका प्रयोग करने के भी निर्देश दिए।

श्री शक्ति सेन मौर्य ने बताया कि समस्त कोविड-19 के नियमों का लगातार पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि  नगर में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य प्रतिष्ठान लाॅकडाउन में पूर्णतः बन्द पाये गये।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे