उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज पहुंचेगे सहारनपुर

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के नामांकन रैली को संबोधित करने के लिए आज सहारनपुर पहुंचेगे। उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

गौरतलब है कि भाजपा हाई कमान द्वारा सहारनपुर लोकसभा सीट से एक बार पुनः गत् विधान सभा चुनाव में हार चुके पूर्व संासद राघव लखन पाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया। भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा कल (आज) सहारनपुर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी की जिला व महानगर इकाई द्वारा मिशन कम्पाउंड स्थित एक सदन में नामांकन रैली का आयोजन किया गया है, जिसें उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक संबोधित करेंगे। भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली को सफल बनाने के लिए जनपद के भाजपाईयों ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। जिसके चलते नामांकन रैली में भारी भीड़ जुटने की संभावनाएं जतायी जा रही है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे