देवबंद नगरपालिका चुनाव: भारतीय जनता पार्टी सही उम्मीदवार चुनाव मैदान में लाये तो बदल सकतीं हैं इतिहास

देवबंद नगरपालिका चुनाव: भारतीय जनता पार्टी सही उम्मीदवार चुनाव मैदान में लाये तो बदल सकतीं हैं इतिहास
  • नगरपालिका चुनाव लोगो का फोटो

देवबंद: देवबंद में नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। नगर से दर्जनों लोग ऐसे उत्साहित हैं जैसे चेयरमैन पद जनता थाल मे सजाकर बैठी है और उसको बस थाल पकडने भर का इंतजार है।

पूर्व विधायक व चेयरमैन रहे मुस्लिम समाज के दबंग नेता मावियां अली इस सीट पर अपने पुत्र या किसी चहेते को अवश्य चुनाव लडाऐंगे। वही वर्तमान चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी एक बड़ी चट्टान की तरह उनके सामने खडे हुए हैं। इनके अलावा जियाउद्दीन अंसारी से नाराज अंसारी समाज से भी कुछ लोग चनाव लडने का मन बना रहे है। और वह इस बार चुनाव लडेंगे। इसके अलावा माविया अली के वोटर कुरैशी बिरादरी भी इस बार अपना प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतारना चाह रहे हैं।

इस प्रकार 60 प्रतीशत मुस्लिम वोटरों वाले इस चुनाव में किसकों ताज मिलेगा कहा नहीं जा सकता। दुसरी ओर हिंदु समाज की ओर से 40 प्रतिशत वोटों पर कई लोग चेयरमैन बनने के रात दिन सपने देख रहे हैं। चर्चा है कि इस बार यह चेयरमैन सीट जनरल महिला होने जा रहीं हैं और जनरल महिला के लिए ऐसी उम्मीदवार अभी कोई सामने नही आई है जो सैल्फ डिपैंड हो और नगरपालिका कों चला सके। इस बार मैदान में राजनीतिक दल चुनाव लड़ेंगे। जिनमें प्रमुख समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी है।

अब देखना है कि चेयरमैन की कुर्सी किसकी झोली में जाती हैं। इस बार यदि भाजपा किसी सही व्यक्ति को टिकट देकर चुनाव लडवाती है तो समझो देवबंद नगरपालिका इस बार देवबंद नगरपालिका का इतिहास बदलने जा रही है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे