• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित तीन जिलों का करेंगे दौरा

  • August 31, 2022
मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित तीन जिलों का करेंगे दौरा
  • Flood In UP मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ आज गाजीपुर चंदौली और वाराणसी ज‍िलें में बाढ़ प्रभाव‍ित इलाकों का दौरा करेंगे। इस दौरन मुख्‍यमंत्री गाजीपुर के करीब एक घंटा मौजूद रहेंगे। शाम को मुख्‍यमंत्री वाराणसी पहुंचेगे और गुरुवार सुबह काशी विश्वनाथ में पूजा अर्चना करेंगे।

लखनऊ। Flood In UP मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित तीन जिलों गाजीपुर, चंदौली और वाराणसी का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। मुख्‍यमंत्री गाजीपुर, चंदौली का हवाई सर्वेक्षण करने के ल‍िए दोपहर 12:50 बजे रवाना होंगे। गाजीपुर, चंदौली का दौरा करने के बाद सीएम योगी शाम करीब 4:30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे।

वाराणसी में एनडीआरएफ के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे मुख्‍यमंत्री

वाराणसी में मुख्‍यमंत्री गंगा में एनडीआरएफ के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा करेंगे। इसके बाद गोयनका विद्यालय में सीएम योगी (CM Yogi) बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद राहत सामग्री का वितरण करेंगे। सीएम वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करेंगे और कल सुबह दर्शन पूजन के बाद लखनऊ के ल‍िए रवाना होंगे।

गंगा यमुना में उफान से कई शहरों में बाढ़ के हालात

यूपी में गंगा, यमुना, बेतवा और चंबल नद‍ियों के उफनाने से कई ज‍िलों में बाढ़ (Flood In UP) का पानी घुस गया है। प्रयागराज (Flood In Prayagraj) और वाराणसी (Flood In Varanasi) में गंगा खतरे के न‍िशान से ऊपर बह रही है। र‍िहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी जाने से लोग परेशान हैं। वहीं क‍िसानों की फसलें भी बाढ़ ने तबाह कर दी हैं। प्रदेश के कई ज‍िलों में सूखे के हालात है इसके बाद भी बाढ़ नदी क‍िनारे बसे कई शहरों को प्रभाव‍ित कर रही है। वाराणसी में घाटों पर बाढ़ का पानी होने की वजह से शवदाह में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। काशी विश्वनाथ कारिडोर में बाढ़ का पानी घुसने से वहां पर भी प्रत‍िबंध लगाया गया है।

24 घंटे अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं टीमें

भारी बार‍िश और कई बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से यूपी में गंगा, यमुना ने रौद्र रूप धारण कर ल‍िया है। प्रदेश में दो लाख से अध‍िक लोग बाढ़ (Flood In UP) से प्रभाव‍ित है। प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया जिलों में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जालौन, बांदा और प्रयागराज में यमुना नदी, लखीमपुर खीरी में शारदा नदी और घाघरा नदी बाराबंकी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नद‍ियों में उफान से प्रशासन की च‍िंता बढ़ गई है। बाढ़ प्रभाव‍ित इलाकों में 24 घंटे टीमें अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं। लोगों को सुरक्ष‍ित जगहों पर ले जाया जा रहा है और उनके भोजना का भी प्रबंध क‍िया जा रहा है।

उप मुख्‍यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में मंगलवार को बाढ़ (Flood In UP) प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने नाव से दारागंज, बक्शी बांध, पत्रकार कालोनी, राजापुर, गंगानगर सहित कई इलाकों का जायजा लि‍या था। बाढ़ में फंसे लोगों से उन्‍होंने बातचीत भी की और राहत सामग्री का वितरण किया था। बता दें क‍ि जल शक्‍ति मंत्री स्‍वतंत्र देव स‍िंह ने भी बाढ़ प्रभाव‍ित इलाकों का दौरा क‍िया था। इस दौरान उन्‍होंने अध‍िकार‍ियों को बाढ़ पीड़‍ितों की हर संभव मदद करने का भी न‍िर्देश द‍िया था।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ का आज का पूरा कार्यक्रम

दोपहर 1 बजे लखनऊ से गाजीपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम

दोपहर 2 बजे हेलीपैड, अष्ट शहीद इंटर कॉलेज, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर पहुंचेंगे

दोपहर 2.10 से 2.55 तक- बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरण, जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों से बैठक, प्रेस वार्ता (मीडिया ब्रीफिंग)

दोपहर 3.05 बजे, हेलीपैड मुहम्मदाबाद से (चंदौली के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने न‍िकलेंगे)

3.20 आगमन, हेलीपैड, बलुआ, चंदौली

3.25 से 4.10 तक- बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरण, जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों से बैठक, मीडिया ब्रीफिंग

शाम 4.15 बजे,बलुआ,चंदौली से (वाराणसी के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे)

शाम 4.35 बजे-आगमन, हेलीपैड बीएचयू

शाम 4.55 बजे-आगमन अस्सी घाट,वाराणसी

शाम 4.55 से 5.25 तक- मुख्‍यमंत्री अस्सी घाट से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का मोटरबोट द्वारा भ्रमण करेंगे

5.35 से 6 बजे तक -बाढ़ राहत केंद्र का निरीक्षण, गोयनका महाविद्यालय, भदैनी, वाराणसी

7 बजे से 8 तक- बाढ़ के सम्बंध में राहत कार्य समीक्षा बैठक-सर्किट हाऊस, वाराणसी

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ वाराणसी में ही रात्र‍िव‍िश्राम करेंगे।

 

 

 

Post navigation

Prev
Next
मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

  • September 21, 2026
मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

  • September 21, 2026
दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

  • September 21, 2026
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर

  • September 21, 2026
नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान

नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान

  • September 21, 2026
‘यूपी में अघोषित इमरजेंसी के हालात’, चंद्रशेखर आजाद ने साधा निशाना

‘यूपी में अघोषित इमरजेंसी के हालात’, चंद्रशेखर आजाद ने साधा निशाना

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन September 21, 2026
  • गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान September 21, 2026
  • मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी September 21, 2026
  • दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में September 21, 2026
  • यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर September 21, 2026
  • नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान September 21, 2026
  • ‘यूपी में अघोषित इमरजेंसी के हालात’, चंद्रशेखर आजाद ने साधा निशाना September 21, 2026
  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021