• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Chaitra Navratri 2021 Calendar: आज से शुरु हो रही है चैत्र नवरा​त्रि, जानें कब है राम नवमी और महाष्टमी

  • April 13, 2021
Chaitra Navratri 2021 Calendar: आज से शुरु हो रही है चैत्र नवरा​त्रि, जानें कब है राम नवमी और महाष्टमी
  • Chaitra Navratri 2021 Calendar होली के बाद मां दुर्गा की आराधना के लिए चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होता है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ कब से होने वाला है? महाष्टमी कब है? राम नवमी कब है और चैत्र नवरात्रि का पारण कब होगा?

Chaitra Navratri 2021 Calendar: होली के बाद मां दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होता है। वर्ष में दो बार चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती है। हालांकि कि गुप्त नवरात्रि भी आती है, लेकिन चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि की लोक मान्यता ज्यादा है। चैत्र नवरात्रि के समय ही राम नवमी का पावन पर्व भी आता है। चैत्र नवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था, इसलिए इसे राम नवमी कहा जाता है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ कब से होने वाला है? महाष्टमी कब है? राम नवमी कब है और चैत्र नवरात्रि का पारण कब होगा?

चैत्र नवरात्रि 2021 कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि का पहला दिन: घट स्थापना

चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ आज 13 अप्रैल दिन मंगलवार से हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन को प्रतिपदा कहते हैं और इस दिन नवरात्रि की कलश स्थापना या घट स्थापना होती है। शुभ मुहूर्त में घटस्थापना के साथ ही मां शैलपुत्री की पूजा विधि विधान से की जाती है।

चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी पूजा

चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन यानी चैत्र नवरात्रि की द्वितीया 14 अप्रैल दिन बुधवार को है। इस दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है।

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन: चंद्रघंटा पूजा

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन यानी चैत्र नवरात्रि की तृतीया 15 अप्रैल दिन गुरुवार को है। इस दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरुप की पूजा होती है।

चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन: कुष्मांडा पूजा

चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन यानी चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी 16 अप्रैल दिन शुक्रवार को है। इस दिन कुष्मांडा देवी की पूजा की जाती है।

चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन: स्कन्दमाता पूजा

चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन यानी चैत्र नवरात्रि की पंचमी 17 अप्रैल दिन शनिवार को है। पंचमी के दिन मां स्कन्दमाता की पूजा होती है। भगवान कार्तिकेय को स्कन्दकुमार भी कहा जाता है। इसे लक्ष्मी पंचमी के नाम से भी जाना जाता है।

चैत्र नवरात्रि का छठा दिन: कात्यायनी पूजा

चैत्र नवरात्रि का छठा दिन यानी चैत्र नवरात्रि की षष्ठी 18 अप्रैल दिन रविवार को है। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है।

चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन: कालरात्रि पूजा

चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन यानी चैत्र नवरात्रि की सप्तमी 19 अप्रैल दिन सोमवार को है। इसे महासप्तमी भी कहते हैं। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है।

चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन: महागौरी की पूजा

चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन यानी चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी 20 अप्रैल दिन मंगलवार को है। दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरुप की पूजा होती है।

चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन: राम नवमी

चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन या राम नवमी 21 अप्रैल दिन बुधवार को है। इस दिन त्रेतायुग में श्रीराम अयोध्या में राजा दशरथ के घर जन्मे थे। इस वजह से इस दिन को राम नवमी कहा जाता है। राम नवमी के दिन व्रत रखते हुए श्री राम की पूजा की जाती है।

चैत्र नवरात्रि का दसवां दिन: पारण

चैत्र नवरात्रि का पारण इस वर्ष 22 अप्रैल दिन गुरुवार को किया जाएगा। इस दिन वे लोग पारण करते हैं, जो नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत रखते हैं और मां दुर्गा की ​विधि विधान से पूजा करते हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

  • September 25, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत

CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत

  • September 25, 2026
अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’

अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’

  • September 25, 2026
‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

  • September 25, 2026
25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

  • September 25, 2026
सरकारी अस्पतालों में चल रहा बड़ा ‘खेल’, पूरे देश में दवाइयों की खरीद की समीक्षा कर रही केंद्र सरकार

सरकारी अस्पतालों में चल रहा बड़ा ‘खेल’, पूरे देश में दवाइयों की खरीद की समीक्षा कर रही केंद्र सरकार

  • September 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार September 25, 2026
  • CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की तारीख का ऐलान, दीपके बोले- ‘कल तक…’ September 25, 2026
  • CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत September 25, 2026
  • एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, खुश हो गए पीएम मोदी, कहा- ‘Proud Moment’ September 25, 2026
  • अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’ September 25, 2026
  • ‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट September 25, 2026
  • 25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट September 25, 2026
  • सरकारी अस्पतालों में चल रहा बड़ा ‘खेल’, पूरे देश में दवाइयों की खरीद की समीक्षा कर रही केंद्र सरकार September 25, 2026
  • लखनऊ को CM योगी की सौगात, 12000 करोड़ के प्रोजेक्ट का किया भूमिपूजन September 25, 2026
  • CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, कहा- ‘उन्हें पद से…’ September 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021