उपचुनाव से पहले बसपा को लगा तगड़ा झटका, इन दो नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

उपचुनाव से पहले बसपा को लगा तगड़ा झटका, इन दो नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को सहारनपुर में तगड़ा झटका लगा है। बसपा पार्टी से दो बार विधायक रह चुके रविन्द्र उर्फ मोल्हू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। साथ ही बसपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल गौतम भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वहीं सपा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कुलवीर राणा भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

माना जा रहा है कि बीजेपी का कुनबा जिले में मजबूत होगा। जबकि यह बसपा और सपा के लिए बेहद चिंता की बात है। जानकारी मिली है कि पूर्व विधायक रविन्द्र उर्फ मोल्हू ने बुधवार को लखनऊ में बीजेपी का दामन थामा है।

वहीं सहारनपुर जिले में होने वाले उपचुनाव गंगोह के लिहाज से भी यह कदम अहम माना जा रहा है। बसपा का गढ़ कहे जाने वाले सहारनपुर में बहुजन समाज पार्टी को यह किसी झटके से कम नहीं है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे