• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Twitter पर लॉगिन करने में आई दिक्कत, करीब 8700 यूजर्स ने की शिकायत

  • December 29, 2022
Twitter पर लॉगिन करने में आई दिक्कत, करीब 8700 यूजर्स ने की शिकायत

नई दिल्ली:  माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के इस्तेमाल को लेकर आज यूजर्स परेशान दिखे. इसमें एक बार फिर से तकनीकी समस्या सामने आई है. बड़ी संख्या में यूजर्स को ट्विटर पर लॉग करने में दिक्कत आई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोगों को ट्विटर के डेस्कटॉप को लॉगिन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा. आज सुबह जब यूजर्स ट्विटर पर लॉगिन करने का प्रयास कर रहे थे तो उन्हें एरर नोटिस आ गया. करीब 8700 यूजर्स ने सुबह ट्विटर पर लॉगिन की समस्या की शिकायत दर्ज की है. डाउनडिटेक्टर जो वेबसाइट पर तकनीकी समस्याओं पर नजर रखती है, उसने ट्वीट करके लिखा कि 7.13 बजे ट्विटर में लॉगिन की परेशानी को देखा गया.

गौरतलब है ​कि कुछ समय पहले ही एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन यूएस डॉलर में खरीदा है. इसके बाद से ट्विटर में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. कई बार तकनीकी समस्या लोगों के सामने आ चुकी है. हाल ही में मस्क ने कई फर्जी ट्विटर अकाउंट को हटा दिया है. उन्होंने पेड सेवाओं को आरंभ किया है. ब्लू टिक, ग्रे टिक, येलो टिक जैसे विकल्प तैयार किए हैं. बीते सप्ताह मस्क ने कहा था कि वे ट्विटर की नीतियों में बड़ा बदलाव करने वाले हैं. नई नीति विज्ञान पर तय होगी.

डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, नागपुर, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता समेत कई शहरों में आउटेज की खबर मिली थी. इसमें ऐरर का संदेश चलाया गया. यूजर्स द्वारा कई बार रीफ्रेश करने पर लॉग-इन या लॉगआउट करने में लोग असमर्थ दिखाई दिए. डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों उपयोगकर्ताओं को इस तरह की समस्या से जूझना पड़ा. Downdetector एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो दुनिया भर की वेबसाइट को ट्रैक करता है. ये बताता है कि कौन सी वेबसाइट चल रही है या नहीं.

 

Post navigation

Prev
Next
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’

DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’

  • September 19, 2026
छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

  • September 19, 2026
‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

  • September 19, 2026
दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’

दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’

  • September 19, 2026
ममता बनर्जी को लगा झटके पर झटका तो कपिल सिब्बल बोले, ‘ये जुगलबंदी…’

ममता बनर्जी को लगा झटके पर झटका तो कपिल सिब्बल बोले, ‘ये जुगलबंदी…’

  • September 19, 2026
यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन September 19, 2026
  • गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार September 19, 2026
  • DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’ September 19, 2026
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता 15 वर्षीय किशोर बरामद, परिवार को सौंपा September 19, 2026
  • छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा September 19, 2026
  • ‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा September 19, 2026
  • दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021