अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बागपत व बिजनौर के युवाओं ने आजमाया भाग्य

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बागपत व बिजनौर के युवाओं ने आजमाया भाग्य
सहारनपुर में अम्बेडकर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती  दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप-तोल करते सैन्य अधिकारी।

सहारनपुर। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत आज बागपत जिले की बागपत तहसील तथा बिजनौर जिले की नगीना एवं चांदपुर तहसीलों के अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया। कुल 1,150 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग करना था, जिनमें से 1,120 अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंचे और प्रक्रिया में शामिल हुए। गांधी पार्क स्थित डा.अम्बेडकर स्टेडिम में चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान 810 अभ्यर्थियों ने रन परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है। वहीं, शेष अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट अभी जारी है। भर्ती अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षण किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply