बड़गांव पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी गौकश को किया लंगड़ा, दूसरा फरार

बड़गांव पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी गौकश को किया लंगड़ा, दूसरा फरार
सहारनपुर में बड़गांव पुलिस द्वारा घायलावस्था में दबोचा गया गौकश।

सहारनपुर। थाना बड़गांव पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार रूपए के इनामी गौकश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस एवं बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना बड़गांव पुलिस ने थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक नरेंद्र भड़ाना व संदीप कुमार के नेतृत्व में ग्राम मोरा से जड़ौदा पांडा जाने वाले रोड पर हसनपुर लोटनी रजवाहा पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम मोरा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया तो वे रूकने की बताए मोटरसाइकिल को मोड़कर हड़बड़ी में तेज गति से हसनपुर लोटनी क तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। पुलिस ने संदिग्ध होने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर जाकर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी। पुलिस को नजदीक आता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने बलप्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस ने काफी देर काम्बिंग भी की परंतु उसका कुछ पता नहीं चल सका। दबोचे गए घायल बदमाश की पहचान इंतजार उर्फ इंतसार उर्फ काका उर्फ इंसार पुत्र फुरकान उर्फ फरमान निवासी ग्राम सोनचिड़ा थाना नागल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा व एक खेाखा कारतूस 315 बोर व एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

दबोचे गए गौकश ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर 15 अगस्त को मौरा गांव के जंगल में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। आज भी मैं अपने साथी के साथ मिलकर गौकशी के लिए सुनसान जगह ढूंढ रहा था तभी पुलिस ने मुझे दबोच लिया। दबोचा गया घायल बदमाश शातिर किस्म अभ्यस्थ अपराधी है जिसके विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में गैंगस्टर, एनडीपीएस, गौकशी, आम्र्स एक्ट, चोरी एवं नकबजनी आदि गम्भीर धाराओं में लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

Leave a Reply