सहारनपुर डेयरी कल्याण समिति का प्रतिनिधि मंडल मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मिला

सहारनपुर डेयरी कल्याण समिति का प्रतिनिधि मंडल मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मिला
सहारनपुर में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी से वार्ता करने जाते सहारनपुर डेयरी कल्याण समिति के पदाधिकारी।

सहारनपुर। सहारनपुर डेयरी कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को समिति अध्यक्ष धीरज नरूला के नेतृत्व में जनपद के नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी ग्रेड-2 अनुपस्थित रहने के कारण मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता से महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से वार्ता हुई। प्रतिनिधि मंडल आज जिला मुख्यालय स्थित खाद्य सुरक्षा अधिकारी से कार्यालय पहुंचा।

समिति अध्यक्ष धीरज नरूला ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता को आश्वस्त किया कि सहारनपुर डेयरी कल्याण समिति से जुड़े किसी भी सदस्य द्वारा किसी प्रकार के गलत या नियम विरुद्ध व्यापार को न तो बढ़ावा दिया जाएगा और न ही उसका संरक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि समिति के संज्ञान में किसी सदस्य अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा गलत कार्य किए जाने की जानकारी आती है तो उसकी सूचना स्वयं खाद्य सुरक्षा विभाग को दी जाएगी।

धीरज नरूला ने कहा कि डेयरी कारोबार में गुणवत्ता, पारदर्शिता और खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन होना बेहद आवश्यक है। समिति विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगी तथा गलत कार्य करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई कराने में विभाग का पूरा सहयोग किया जाएगा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने भी डेयरी कारोबार से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की और खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता के मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में विभागीय अधिकारियों एवं डेयरी कारोबारियों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति बनी। प्रतिनिधि मंडल में सहारनपुर डेयरी कल्याण समिति के महामंत्री सत्यम पाल, कोषाध्यक्ष शिवम भंडारी, संरक्षक अश्विनी बजाज, उपाध्यक्ष रवि चोपड़ा, मंत्री गगन अरोड़ा, अनिल ग्रोवर, महेंद्र चुग, अंकुश अरोड़ा, नवीन जैन, अरुण जैन, मोहसिन, कवि मिगलानी, हाजी सत्तार, वसीम, अर्पित जैन आदि मौजूद रहे। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से एफएसओ जगदम्बा प्रसाद, जवाहरलाल, महेश कुमार एवं अमित कुमार ने भाग लिया।

Leave a Reply