यमुना की बाढ से तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवो की फसलो को हुआ नुकसान

यमुना की बाढ से तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवो की फसलो को हुआ नुकसान
बाढ के पानी में डूबी नसरूल्लागढ रोड

सिंचाई विभाग का दावा बैराज से पानी की स्थिति सामान्य

नकुड [इंदेश]। हथिनी कुंड बैराज से यमुना में पानी छोडे जाने के बाद यमुना का पानी दर्जनों गांवों के खेतों मे फैल गया है। जिससे फसलों केा भारी नुकसान होने की आंशका व्यक्त की जा रही है।

बाढ का पानी टाबर, मंधोर, कुतुबपुर, समसपुर, काजीबांस, लतीफपुर, रेतगढ, नसरूल्लागढ, कासमपुर, फतेहपुर जट, बाधी, रानीपुर बरसी, धुंधामाजरा आदि के खेतों में फैल गया है।

नसुल्लागढ-नकुड रोड पर सुल्तानपुर से आगे सडक बाढ के पानी मे डूब गयी है। जबकि फतेहपुर नठोडी सडक पर भी पानी है। बाधी मे भी सडक पर बाढ का पानी बह रहा है। जिससे इन गांवो का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हांलाकि यमुना में बैराज से छोडे गये पानी की मात्रा कम हो रही है। पंरतु फिलहाल यंहा जलस्तर बढ रहा है।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि यमुना में जलस्तर अभी सामान्य है। इस बार यमुना ने तहसील क्षेत्र में अधिक क्षति नंही पहुचायी है। ज्यादातर बाढ का पानी हरियाणा की सीमा में फैल गया। साथ ही बरसाती नदियों भी बिल्कुल सुखी थी। जिसके कारण पानी ने अधिक नुकसान नंही किया है। बताया कि बैराज से अब मात्र 1 लाख 43 हजार क्युसैक पानी यमुना में आ रहा है। उधर एसडीएम पीएस राणा ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुए है।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे