शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में मनाया गया विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनाँक 23-04-2025 को विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमे विश्वविद्यालय के सभी विभागों के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग लिया। इस दिन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना, ज्ञान के प्रसार के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना, और कॉपीराइट के संरक्षण को बढ़ावा देना रहता है।
कार्यक्रम में सभी छात्र एवं छात्राओं को पुस्तक पढ़ने के लिए जागरूक किया गया और उनको बताया गया की पुस्तक छात्रों की सच्ची मित्र होती है। डॉ. रघुनाथन द्वारा दिए गए पुस्तकालय विज्ञान के पांच सिद्धांतों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिसमे उनके द्वारा बताए गए पांच सिद्धांत, जिनमे 1. किताबें उपयोग के लिए हैं 2. प्रत्येक पाठक को उसकी पुस्तक मिले 3. प्रत्येक पुस्तक को उसका पाठक मिले 4. पाठक का समय बचाओ 5. पुस्तकालय एक बढ़ता हुआ जीव है आदि जानकारी, पुस्तकालय अध्यक्ष सनोज कुमार ने छात्रों को इस जानकारी से अवगत कराया व उन्होंने छात्रों को अपने जीवन के पुस्तकालय का महत्व और पुस्तकालय के उपयोग के बारे में भी बताया कि छात्रों को लाइब्रेरी में पुस्तकालय का उपयोग अधिक से अधिक चाहिए। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में मेरठ के पुस्तकालय अध्यक्ष रविंद्र धामा ने अपने उध्बोधन में विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस उपलक्ष में शिक्षा विभाग के डीन एंड हेड प्रो. (डॉ.) प्रशांत कुमार ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के पुस्तकालय को 55 बुक दान की, जिसके द्वारा छात्रों को और अधिक जानकारी प्राप्त हो सकें।
इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने छात्रों को अपने विचार प्रकट कर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. सोमप्रभ दुबे आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।