संगीनों के साए में कल (आज) होगा मतदान

संगीनों के साए में कल (आज) होगा मतदान
  • 1303 मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे 20 हजार जवान
  • पोलिंग पार्टिया मतदान केंद्रों के लिए रवाना

सहारनपुर में मतदान केंद्रों के लिए सुरक्षार्मियों को भेजने की व्यवस्था करते एसएसपी डा. विपिन ताड़ा।

सहारनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए समस्त तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। सहारनपुर लोकसभा सीट के 1303 मतदान केंद्रों पर 20 हजार पुलिसकर्मी एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। आज मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को जनता रोड स्थित महाराज सिंह कालेज के खेल मैदान से पोलिंग पार्टियों व पुलिस कर्मियों को रवाना किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में कल (आज) होने वाले मतदान के लिए समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाबल है। जनपद के अलावा अन्य जनपदों से भी पुलिस बल के सुरक्षा में तैनात किया गया है। पुलिस कर्मियों के अलावा पीएसी एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि आज समस्त मतदान केंद्रों पर पुलिस जवानों व अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को रवाना कर दिया गया है।

एसएसपी श्री ताड़ा ने बताया कि सहारनपुर लोकसभा सीट पर 1303 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिन पर पुलिस, पीएसी व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है और सभी को निर्देश दिए गए हैं कि मतदान के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक अक्षम्य नहीं होगी। इससे पूर्व उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि किसी भी तरह से आचार संहिता का उल्लंघन न हो और निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान को सम्पन्न कराएं। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए सम्बन्धित क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी, सीओ बेहट, सीओ सिटी प्रथम तथा सीओ सिटी द्वितीय लगाये गये है। विधानसभा क्षेत्र बेहट में 216 मतदान केन्द्र है जिसमें 397 मतदेय स्थल है। सहारनपुर नगर क्षेत्र में 107 मतदान केन्द्र है जिसमें 454 मतदेय स्थल है तथा सहारनपुर देहात क्षेत्र में कुल 190 मतदान केन्द्र है जिसमें 379 मतदेय स्थल है।

उन्होंने बताया कि महाराजा इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड, सहारनपुर से विधासभा क्षेत्र नकुड़, देवबंद, रामपुर मनिहारान तथा गंगोह की बसे रवाना की जायेंगी जिनकी यातायात व्यवस्था के लिए सम्बन्धित क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी, सीओं नकुड़, सीओ देवबंद तथा सीओओं रामपुर मनिहारान तथा सीओं गंगोह लगाये गये है। विधानसभा क्षेत्र नकुड़ में 225 मतदान केन्द्र है जिसमें 386 मतदेय स्थल है। देवबंद क्षेत्र में 176 मतदान केन्द्र है जिसमें 365 मतदेय स्थल है रामपुर मनिहारान क्षेत्र में कुल 178 मतदान केन्द्र है जिसमें 331 मतदेय स्थल है तथा गंगोह क्षेत्र में 211 मतदान केन्द्र है जिसमें 396 मतदेय स्थल है। जनपद सहारनपुर में कुल 1303 मतदान केन्द्र है तथा 2708 मतदेय स्थल है उन्होंने बताया कि मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सभी संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात किए गये हैं तथा शेष केन्द्रों पर प्रर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

उक्त चुनाव में 38 कम्पनियां केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल, 8 कम्पनी पीएसी तथा जनपद सहारनपुर एवं अन्य जनपदों से आये पुलिस बल लगभग 20,000 पुलिस बल लगाया गया है जनपद सहारनपुर को 22 जोन व 216 सैक्टरों में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान जनपद में कुल 25 अन्तर्राज्यीय व 10 अन्तर्जनपदीय बैरियर लगाये गये हैं। प्रत्येक थाने पर कलस्टर मोबाइल व क्यूआती लगाई गयी है। सभी मतदान केन्द्रों पर आज सांय 06.00 बजे सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के खाने व ठहरने की व्यवस्थ जायजा लिया जायेगा तथा ड्यूटी पर गैरहाजिर पुलिस कर्मियों के स्थान पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि पराग डेयरी ग्राउण्ड, सहारनपुर से विधानसभा क्षेत्र बेहट, सहारनपुर नगर व सहारनपुर देहात की बसे रवाना की जायेंगी। जिनकी यातायात व्यवस्था के लिए सम्बन्धित क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी, सीओ बेहट, सीओ सिटी प्रथम तथा सीओ सिटी द्वितीय लगाये गये है। विधानसभा क्षेत्र बेहट में 216 मतदान केन्द्र है जिसमें 397 मतदेय स्थल है। सहारनपुर नगर क्षेत्र में 107 मतदान केन्द्र है जिसमें 454 मतदेय स्थल है तथा सहारनपुर देहात क्षेत्र में कुल 190 मतदान केन्द्र है जिसमें 379 मतदेय स्थल है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे