सहारनपुर अधिवक्ता  एसोसिएशन के चुनाव को विशंभर गुट ने खोले पत्ते

सहारनपुर अधिवक्ता  एसोसिएशन के चुनाव को विशंभर गुट ने खोले पत्ते
  • सहारनपुर में बार एसोसिएशन चुनाव के बारे में जानकारी देते अध्यक्ष राजीव गुप्ता।

सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ठाकुर विशंभर गुट ने अध्यक्ष पद पर अभय सिंह सैनी और महासचिव पद पर अजय कौशिक की घोषणा की है।

20 दिसम्बर को होने वाले वार्षिक चुनाव में मतदाता 11 सदस्य कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे जिसमें एक पद अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ट उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, दो पद संयुक्त सचिव, दो पद वरिष्ठ सदस्य गवर्निंग कोंसिल, दो पद कनिष्ठ गवर्निंग कौंसिल के हैं। ठाकुर विशंभर सिंह गुट के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया की चुनावी मैदान मे पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह सैनी व महासचिव पद पर अजय कौशिक की घोषणा कर दी है।

अभय सिंह सैनी पूर्व में अध्यक्ष और  अजय कौशिक पूर्व में कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा  वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु नमित कुमार जैन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतू विपिन कुमार (चैधरी) सहसचिव  आशीष शर्मा (मोंटी), मौ. नौशाद कोषाध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह, सीनियर गवर्निंग कौंसिल श्रीमती निशा शर्मा, रामकुमार जूनियर गवर्निंग कौंसिल पद हेतु दीपक तिवारी, इसरार अहमद को प्रत्याशी घोषित किया गया। सहारनपुर अधिवक्ता  एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि वोटर लिस्ट का संशोधन किया जा चुका है। जिसमें कुल वोटर की संख्या 1691 हुई है जिन्हें मताधिकार प्राप्त हुआ है। इन बार केवल उन अधिवक्ताओं के मताधिकार  प्राप्त हुआ है जिनके पास सीओपी नंबर उपलब्ध है।


विडियों समाचार