नार्दर्न थाईराइड सोसायटी का वार्षिक चुनाव में विकास अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित
सहारनपुर। नार्दर्न थाईराइड सोसायटी के सर्वसम्मति से सम्पन्न र्हुए वार्षिक चुनाव में डा. विकास अग्रवाल अध्यक्ष व डा. सौम्या जैन सचिव चुने गए। सहारनपुर क्लब में सम्पन्न हुए चुनाव में डा. विकास अग्रवाल को अध्यक्ष, डा. सौम्या जैन को सचिव, डा. प्रवीण शर्मा को अध्यक्ष, डा. अरिष्ट जैन, संयुक्त सचिव, संजीव मित्तल, डॉक्टर रजनीश दहूजा, डॉक्टर नरेश नौसरान, उपाध्यक्ष, डॉक्टर अनुपम मलिक, वैज्ञानिक सचिव, डॉक्टर कलीम अहमद, चेयरमैन रिसेप्शन कमेटी, डॉक्टर नीरज आर्य, संयोजक थाईराइड कान्फ्रेंस, डॉक्टर महेश ग्रोवर, चेयरमैन रजिस्ट्रेशन कमेटी चुना गया। अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि भारतवर्ष मे करीब 452 लोग थाईराइड के रोगी हैं। उन्हांेने कहा कि रोजमर्रा कि दिनचर्या तथा खान-पान मे बदलाव करके इस रोग पर काबू पाया जा सकता है। थाईराइड के रोगियों को नियमित रुप से अपनी जांच करानी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. राहुल सिंह, डॉ. विक्रांत मेहदीरत्ता, डॉ. आयुष धवन, डॉ. अमरजीत पोपली आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।
