विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे त्रिलोक त्यागी: चौधरी नीरपाल
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी व पूर्व राज्यमंत्री चै नीरपाल सिंह ने कहा कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रालोद के सभी संगठनों की समीक्षा करेंगे।
उन्होंने कहा कि त्रिलोक त्यागी के सहारनपुर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि त्यागी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे कि विधानसभा का चुनाव बहुत नजदीक हैं हमें क्या करना है। संगठनों की भूमिका क्या रहेगी। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सबकी जिम्मेदारी लगाई जाएगी एक दो दिन में तारीख भी तय हो जाएगी।
राष्ट्रीय सचिव योगेश प्रताप सिंह व वरिष्ठ नेता मुकेश चैधरी ने कहा कि इस बार हम जिला सहारनपुर से भी विधायक बनाकर जयंत चैधरी को देंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, महासचिव आरिफ मलिक, मोनू कुमार, कमल सोनकर, रामकुमार आदि उपस्थित रहे।
