शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में PRAGYA–2026 स्थापना सप्ताह समारोह के अंतर्गत – चतुर्थ दिवस: ‘नॉलेज फॉर सोसाइटी’ थीम पर विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों एवं रैली का आयोजन
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में आज दिनाँक 21 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को विश्वविद्यालय स्थापना दिवस एवं माननीय चेयरमैन डॉ. शोभित कुमार के जन्मोत्सव (जुलाई 24) के उपलक्ष्य में आयोजित “PRAGYA–2026 स्थापना सप्ताह समारोह” के अंतर्गत ‘नॉलेज फॉर सोसाइटी’ थीम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा बहुआयामी सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों एवं रैली का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष दिवस पर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ एंड कॉन्स्टिट्यूशनल स्टडीज, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल एंड एनवायरनमेंटल स्टडीज, कुँवर शेखर विजेंद्र मेडिकल कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेस तथा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विधिक साक्षरता, प्राकृतिक कृषि, योग एवं स्वास्थ्य तथा उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जनजागरण हेतु विविध शिविर एवं रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पप्पू कुमार सिंह (सिविल जज सीनियर डिवीज़न), सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहारनपुर, प्रो.(डॉ.) पूजा जैन (डीन, एस.जी.आर.आर. यूनिवर्सिटी, देहरादून) प्रगतिशील किसान श्री राजपाल सिंह जी एवं ग्राम प्रधान श्री राकेश कुमार जी, राजकीय इंटर कॉलेज, कुतुबपुर के प्रधानाचार्य चक्रेश कुमार जी उपस्थित रहे।
चतुर्थ दिवस के कार्यक्रम “नॉलेज फॉर सोसाइटी: वेलनेस” थीम, “नॉलेज फॉर सोसाइटी: कंज्यूमर अवेयरनेस” थीम, “नॉलेज फॉर सोसाइटी: सस्टेनेबल एग्रीकल्चर” थीम, “नॉलेज फॉर सोसाइटी: लीगल लिटरेसी” थीम पर आयोजित किये गए। जिसमे कुँवर शेखर विजेंद्र मेडिकल कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, कुतुबपुर (जनपद सहारनपुर) में योग एवं ध्यान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया एवं स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग द्वारा रिलायंस स्मार्ट पॉइंट एवं रोजाना मार्ट तक रैली एवं उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित किया गया। स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल एंड एनवायरनमेंटल स्टडीज विभाग द्वारा ग्राम आलमपुर, नकुड़ में “नॉलेज फॉर सोसाइटी: सस्टेनेबल एग्रीकल्चर” थीम के अंतर्गत ‘प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर’ का आयोजन किया गया। स्कूल ऑफ लॉ एंड कॉन्स्टिट्यूशनल स्टडीज विभाग द्वारा ग्राम सांगाठेड़ा में “नॉलेज फॉर सोसाइटी: लीगल लिटरेसी” थीम पर एक भव्य विधिक सहायता एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंद्र जी ने कार्यक्रम के आयोजकों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी कार्यक्रमों में कुलपति प्रो.(डॉ.) बी.एस. सिद्धू, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार विशेष रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर कुलपति प्रो.(डॉ.) बी.एस. सिद्धू ने सभी आयोजक विभागों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय सामाजिक अभियान विश्वविद्यालय की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता हैं। सभी कार्यक्रमों का समापन राष्ट्रगान, धन्यवाद प्रस्ताव तथा प्रतिभागियों के सामूहिक छायाचित्र के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में आयोजक विभाग के सभी शिक्षकगण सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे एवं कार्यक्रम के सफल संचालन में अपना योगदान प्रदान किया।
