बार ओर बैंच गाडी के दो पहिए, सामजस्य के साथ काम करेगे- उपजिलाधिकारी

बार ओर बैंच गाडी के दो पहिए, सामजस्य के साथ काम करेगे- उपजिलाधिकारी
परिचय समारोह मे उपस्थित नवांगतुक एसडीएम व एसडीएम न्यायिक

नकुड 21 जुलाई इंद्रेश। नवांगतुक उपजिलाधिकारी निधि भाऱद्वाज ने कहा बार व बैंच गाडी के वे दो पहिए है जो एक दुसरे के बिना चल ही नहीं सकते। न्यायालय को सुचारू रूप से चलाने के लिये दोनों ही बार व बैंच को सामजस्य के साथ चलना ही पडेगा।

यहां बार रूम में बार एसेासिएशन द्वारा नवांगतुक उपजिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी न्यायिक के स्वागत मे आयोजित परिचय समारोह में उपजिलाधिकारी ने कहा कि वकील आम जन केा न्याय दिलाने का काम करते है। न्यायालय न्याय देने का काम करता है। आम जन को न्याय मिले इसके लिये बार व बैंच को एक दुसरे का पूरक बनकर काम करना होता है। उन्हेांने आश्वासन दिया कि बार का साथ लेकर काम करने का प्रयास करेगी।
उपजिलाधिकारी न्यायिक अमित कुमार ने कहा कि वे अधिवक्ताओ की अपेक्षाअेा के अनुरूप काम करेगे। पंरतु अब शासन ने सभी धाराओ के लिये समयब़द्ध निस्तारण की निति लागू कर दी है। ऐसे अधिवक्तओ से यह अपेक्षा है कि वे मुकदमों के निस्तारण मे अनावश्यक विलंब न हो इसके लिये न्यायालय का सहयोग करे। साथ ही आपस मे मतभेद हो सकते हैं पंरतु मनभेद नंही होने चाहिए।

तहसीलदार प्रियंक सिंह नकुड बार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन अधिकारियो को सहयोग करती है। इससे पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता महीपालसिंह , रामकिशन गुप्ता, इलमंचद सैनी आदि ने कहा कि अधिवक्ताओ को अपेक्षा रहती है कि अधिकारी अधिवक्ताओ को सम्मान दे। साथ ही न्याय होना तो चाहिए ही साथ ही न्याय दिखना भी चाहिए। इसके लिये जरूरी है कि दोनो पक्षों के अधिवक्ताओं की बात को गौर से सुना जाये। तथा न्यायालय के आदेश मे अधिवक्ताओ के तथ्यो व न्यायालय के विमर्श को जगह मिले।

उपस्थित अधिवक्ता

इस मौके पर अधिवक्ताओ ने नवांगतुक उपजिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी न्यायिक का पुष्पमालाओ के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम मे बार संघ अध्यक्ष संजय शर्मा, महासचिव अरविंद्र राठी, अशोक शर्मा, यशपालसिंह , महावीरंिसह , जगमाल सिंह, अशोक चैधरी, मोहरचंद , जीशान चैधरी, शिवनारायण शर्मा, मदनपाल शर्मा, रामगोपाल शर्मा, राजेंद्र चैहान , राकेश कुमार,प्रदीप वर्मा, विवेक जैन, सतेंद्र चैधरी , अनिरूद्ध शर्मा , इंद्रेश त्यागी, आदि उपस्थित रहे।