वैश्य अग्र महिला समिति ने राहगीरों को शीतल जलजीरा वितरित कर बुझाई प्यास

वैश्य अग्र महिला समिति ने राहगीरों को शीतल जलजीरा वितरित कर बुझाई प्यास
सहारनपुर में राहगीरों को जलजीरा वितरित करती वैश्य उग्र महिला समिति की पदाधिकारी।

सहारनपुर। भीषण गर्मी में लोगों राहत देने की उद्दंेश्य से  वैश्य अग्र महिला समिति के तत्वा वधान में शीतल पेय पदार्थ शिविर का आयोजन किया, इस दौरान महिलाओं ने राहगीरों को शीतल जलजीरे का वितरण किया गया। म

ल्हीपुर रोड स्थित गुरुद्वारे मे वैश्य अग्र महिला समिति की पदाधिकारियों और सदस्यों ने सामूहिक रूप् से अरदास लगाने के बाद शीतल पेय पदार्थ शिविर का आयोजन किया।

समिति की संस्थापिका रंजना सिंघल ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में शीलत पेय के माध्यम से लोगों को राहत देने के लिये यह सेवा की जा रहीक्योंकि मानव सेवा ईश्वर भक्ति के तुल्य होती है। राहगीरों ने जलजीरा पीकर भीषण गर्मी से राहत महसूस की। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष अंशु गुप्ता, सचिव मधु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रेखा सिंघल के अलावा पूजा, रिंपी, डा. रीमा, मानसी, आरुषि, सपना, रितु, श्रुति, आंचल, सीमा, अंजू, सारिका, शालिनी, उमा, सुनीता, रमता सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply