साखन नहर में मिला किशोरी का शव, गर्दन पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

साखन नहर में मिला किशोरी का शव, गर्दन पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

देवबंद: कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को साखन नहर के अंदर किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि किशोरी की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते प्रथम दृष्टया हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

किशोरी के हाथ पर कलावा बंधा हुआ भी मिला है। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही घटनास्थल और परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply