जनकपुरी पुलिस ने दो वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार

जनकपुरी पुलिस ने दो वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार
सहारनपुर में जनकपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटी आरोपी।

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जनपद पुलिस द्वारा एसएसपी अभिमन्यु के निर्देश पर अपराधों को नियंत्रित करने एवं अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना जनकपुरी पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक नेमचंद सिंह व उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान दो वारंटी आरोपियों वाशु पुत्र राजेश निवासी शिव मंदिर के पास शांति नगर  व प्रियांशु पुत्र संजय कुमार निवासी मौहल्ला बेरीबाग थाना जनकपुरी को थाना जनकपुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दबोचे गए आरोपी वाद संख्या-174/26 व मु0अ0सं0-86/25 धारा-191 (2), 110, 115(2), 333, 352, 324 में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Reply