सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा भाजपाइयों का सैलाब

सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा भाजपाइयों का सैलाब

विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, प्रत्येक देशवासी का संकल्प: अरुण गुप्ता
नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सहारनपुर रवाना

देवबंद। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भाजपा संगठन द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सहारनपुर में जिला स्तरीय सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में शामिल होने के लिए देवबंद से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में मंगलौर चौकी के निकट एकत्र हुए और उत्साह के साथ सहारनपुर के लिए रवाना हुए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के समर्थन में जमकर नारे लगाए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।

भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक देशवासी का संकल्प है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से संगठन विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य देशवासियों को एकजुट कर राष्ट्र की उन्नति और विकास के संकल्प को और मजबूत करना है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान में पूर्ण सहयोग और समर्पण के साथ भागीदारी करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply