कस्बा अम्बहेटा में वृद्धा हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले व्यापारी
सहारनपुर। संयुक्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने अंबेटा पहुंचकर पूनम मित्तल हत्याकांड के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि एक मां की हत्या केवल एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज और मानवता पर हमला है। जयवीर राणा ने पुलिस प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा कर सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग करेगा। इस अवसर पर जिला चेयरमैन महावीर गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज, युवा जिला अध्यक्ष जोली प्रजापति, युवा जिला महामंत्री दिव्यलोक त्यागी, नकुड़ इकाई अध्यक्ष रजनीश सिंगल, महामंत्री वैभव गोयल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
