नागल पुलिस ने छह आरोपी किए गिरफ्तार

नागल पुलिस ने छह आरोपी किए गिरफ्तार
सहारनपुर में नागल पुलिस द्वारा दबोचे गए बलवा करने के आरोपी।

नागल। थाना नागल पुलिस ने जानलेवा हमला व बलवा करने के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पीआरवी 5984 द्वारा सूचना दी गई थी कि थाना नागल क्षेत्रांतर्गत ग्राम ताशीपुर में पुरानी मुकदमेबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों, लोहे की राॅड तथा ईंट-पत्थरों से हिंसक झड़प हो रही है। सूचना मिलते ही थाना नागल पुलिस तत्काल थाना प्रभारी संजय कुमार व उपनिरीक्षक संजय राणा के नेतृत्व में ग्राम ताशीपुर में घटनास्थल पर पहुंची जहां दो पक्ष एक दूसरे पर हमला कर रहे थे जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया गया तथा मौके से छह आरोपियों दिलशाद पुत्र अख्तर, सलमान पुत्र अहसान, गुलशेर पुत्र अख्तर, शारिक पुत्र अय्यूब, अल्तमश पुत्र इकराम व तारिक पुत्र अय्यूब निवासीगण ताशीपुर थाना नागल मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों धारा-109(1), 191(1), 192(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।

Leave a Reply