UP पुलिस ने गोवंश गिरोह का किया पर्दाफाश, 8 महिलाएं गिरफ्तार

UP पुलिस ने गोवंश गिरोह का किया पर्दाफाश, 8 महिलाएं गिरफ्तार

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस ने गोवंश गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वध के लिए ले जाये जा रहे 81 गोवंश बरामद किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया की दो दिन पहले आहार क्षेत्र के जंगल में गोकशी की घटना हुई थी। इसके पहले पड़ोसी जिले अलीगढ़ के जवां क्षेत्र के जंगल में भी चार गौ वंश के अवशेष मिले थे,जिस पर उन्होंने सर्विलांस टीम को लगाया था । उन्होंने बताया कि गोकशी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सर्विलांस के प्रशिक्षित कांस्टेबल विशाल चौहान विशाल ने दोनों स्थानों से जानकारी एकत्र की और सोमवार रात करीब 10 बजे इसने गोकशी गिरोह की लोकेशन ट्रेस की और छतारी क्षेत्र में गिरोह में पुरुषों के साथ शामिल आठ महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 81 गोवंश,उनका वध करने के लिए औजार और चार मोटरसाइकिल बरामद की गई

सिंह ने बताया कि गिरोह के पुरुष सदस्य अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे । यह गिरोह राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है । उन्होंने बताया कि गिरोह के लोग पशुओं को चराने के लिए अन्य पशुओं के साथ-साथ निराश्रित गायों को भी खरीद कर अपने झुंड में मिला लेते हैं और उसके बाद में विभिन्न स्थानों के जंगलों में जाकर गायों का वध कर उनके मांस को दिल्ली व अन्य स्थान पर सप्लाई करते थे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे