• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election 2022: रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने की योगी सरकार की तारीफ, कुंडा को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर तोड़ी चुप्पी

  • February 25, 2022
UP Election 2022: रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने की योगी सरकार की तारीफ, कुंडा को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर तोड़ी चुप्पी
  • UP Vidhan Sabha Election 2022 जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि वर्तमान की योगी सरकार पिछली सरकारों की तुलना में सड़क निर्माण बिजली कनेक्शन कैनाल निर्माण इत्यादि के मामले बेहतर साबित हुई है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। इस चरण में कुंडा हाइप्रोफाइल सीट पर भी वोटिंग होनी है। इस सीट से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया चुनाव मैदान में हैं। राजा भैया इस सीट से वर्ष 1993 से लगातार विधायक हैं। वह इन दिनों अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार को पिछली सरकारों की तुलना में बेहतर बताया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुंडा को कुंडी लगाने संंबंधी बयान पर जवाब दिया है।

बातचीत करते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि वर्तमान की योगी सरकार पिछली सरकारों की तुलना में सड़क निर्माण, बिजली कनेक्शन, कैनाल निर्माण इत्यादि के मामले बेहतर साबित हुई है। पिछली सरकारों की तुलना में योगी सरकार सड़क और बिजली के मामले में राज्य में बेहतर है।

कुंडा में कुंडी लगाने लगाने वाला कोई माई का लाल नहीं : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुंडा को कुंडी लगाने संंबंधी बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने शुक्रवार को प्रतापगढ़ के बिहार में हुई जनसभा में कहा कि कुंडा को कुंडी लगाने वाला धरती पर कोई माई का लाल नहीं पैदा हुआ है। यही नहीं, सात पीढ़ी कुंडी नहीं लगा पाएगी। उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों को गलतफहमी है कि उनकी सरकार बनने जा रही है, वे मुगालते में न रहें। न तो उनकी सरकार बनने जा रही है और न ही वे बनने देंगे। रघुराज की प्रतिक्रिया का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो गया।

क्यों बनाई पार्टी, दिया यह जवाब : रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि उन्होंने लोगों की मांग पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया है। उन्होंने बताया कि संसदीय राजनीति में 25 साल का सफर पूरा करने के बाद लोगों ने इसकी मांग की थी। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य किसानों और छात्रों की बेहतरी है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक इस बार 18 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
चंद्रशेखर आजाद पर भड़की मायावती, इशारों में बताया BJP की टीम B!

चंद्रशेखर आजाद पर भड़की मायावती, इशारों में बताया BJP की टीम B!

  • September 28, 2026
‘चच्चू कांग्रेस वालों को…’, सपा-कांग्रेस में मचे घमासान पर ओपी राजभर ने कसा तंज

‘चच्चू कांग्रेस वालों को…’, सपा-कांग्रेस में मचे घमासान पर ओपी राजभर ने कसा तंज

  • September 28, 2026
गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव को लेकर अखिलेश का तंज, AI वीडियो शेयर कर साधा निशाना

गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव को लेकर अखिलेश का तंज, AI वीडियो शेयर कर साधा निशाना

  • September 28, 2026
गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव को लेकर अखिलेश का तंज, AI वीडियो शेयर कर साधा निशाना

गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव को लेकर अखिलेश का तंज, AI वीडियो शेयर कर साधा निशाना

  • September 28, 2026
भगत सिंह की शहादत से प्रेरणा लें युवा, किताबों को बनाएं अपना मित्र

भगत सिंह की शहादत से प्रेरणा लें युवा, किताबों को बनाएं अपना मित्र

  • September 28, 2026
उज्जैन की शाही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से पहले बवाल, पुलिस पर पथराव

उज्जैन की शाही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से पहले बवाल, पुलिस पर पथराव

  • September 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • चंद्रशेखर आजाद पर भड़की मायावती, इशारों में बताया BJP की टीम B! September 28, 2026
  • ‘चच्चू कांग्रेस वालों को…’, सपा-कांग्रेस में मचे घमासान पर ओपी राजभर ने कसा तंज September 28, 2026
  • गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव को लेकर अखिलेश का तंज, AI वीडियो शेयर कर साधा निशाना September 28, 2026
  • गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव को लेकर अखिलेश का तंज, AI वीडियो शेयर कर साधा निशाना September 28, 2026
  • भगत सिंह की शहादत से प्रेरणा लें युवा, किताबों को बनाएं अपना मित्र September 28, 2026
  • उज्जैन की शाही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से पहले बवाल, पुलिस पर पथराव September 28, 2026
  • पीएम मोदी ने लिखा लेख, ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…’ September 28, 2026
  • ‘MLA बना दो’, नितिन गडकरी का जाति के आधार पर टिकट मांगने वालों पर तंज September 28, 2026
  • बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल टली, आज खुलेंगे सभी बैंक September 28, 2026
  • थप्पड़ कांड पर भड़के राहुल गांधी, बोले – ‘ये लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि…’ September 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021