सहारनपुर: वंदे-भारत के संचालन पर केंद्रीय रेल मंत्री का जबरदस्त स्वागत

सहारनपुर: वंदे-भारत के संचालन पर केंद्रीय रेल मंत्री का जबरदस्त स्वागत
  • सहारनपुर में वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़।

सहारनपुर। देहरादून से वंदे भारत ट्रेन लेकर सहारनपुर पहुंचे केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का भाजपाइयों व जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा वंदे भारत ट्रेन को वाया सहारनपुर चलाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया गया।

गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार तक चलने वाली अत्याधुनिक सुविधायुक्त वंदे भारत ट्रेन का शुभारम्भ किया गया। वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आज दोपहर जैसे ही सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो भारतीय जनता पार्टी के तमाम जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के नेतृत्व में जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का शुभारम्भ करते हुए केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भाजपा विकास करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज सहारनपुर में वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेन चलने का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह एक नई ट्रेन चलाने का काम किया जा रहा है। तत्पश्चात केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जनप्रतिनिधियों के साथ वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान कैराना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, नगर विधायक राजीव गुम्बर, विधायक मुकेश चौधरी, विधायक देवेंद्र निम, विधायक चौ. कीरत सिंह, जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र, एसएसपी डा. विपिन ताड़ा, सीडीओ विजय कुमार, अम्बाला रेल प्रबंधक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, महापौर डा. अजय कुमार, पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक नरेश सैनी, शीतल विश्नोई, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, किशोर शर्मा, जयवीर राणा सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे