गुरु पूर्णिमा पर्व अभियान के अंतर्गत नगर विधायक राजीव गुंबर ने विभिन्न मंदिरों के संतों एवं पंडितों से भेंट कर लिया आशीर्वाद
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा (महर्षि वेदव्यास जयंती) पर्व अभियान के अंतर्गत नगर विधायक राजीव गुंबर ने नगर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर संतों एवं पंडितों से भेंट की और उनका स्वागत कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
पंडित अभिषेक कृष्णात्रे जी से सालासर बाला जी धाम मंदिर दिल्ली रोड पर पंडित कौशलेन्द्र स्वामी से उनके निवास स्थान पंत बिहार कॉलोनी में पंडित हरिशंकर गोनियाल जी मोरगंज स्थित मंदिर में भेंट कर उनका स्वागत किया और गुरु पूर्णिमा पर्व के संबंध में चर्चा करते हुए आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह अभियान भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि संतों एवं विद्वानों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन समाज को सदैव सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। गुरुजनों के प्रति सम्मान और उनके बताए मार्ग पर चलना ही गुरु पूर्णिमा पर्व की सच्ची सार्थकता है। केशव मंडल प्रभारी शैलेंद्र भूषण गुप्ता व प्रताप मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा भी उपस्थित रहे।
