कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में संगठन कसे मजबूत करने पर दिया जोर
सहारनपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक बुधवार को गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी रूबी खान, प्रदेश सह-प्रभारी मोहम्मद खान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक नसीम कुरैशी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करें। उन्होंने कहा कि सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर कार्य करना होगा। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है। इसके लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएं।
बैठक में पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष चैधरी मुजफ्फर अली, सेवा दल के जिला अध्यक्ष इमरान कुरैशी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू पठान, नसीब खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
