लालद्वारा बाड़ा लाल में गुरू पूजा कार्यक्रम का किया आयोजन
सहारनपुर। लालद्वारा बाड़ा लाल दास रोड के प्रांगण में गुरु पूजा का कार्य क्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ हवन यज्ञ के द्वारा हुआ मंडल के प्रधान अशोक अरोड़ा महामंत्री राजेश कपूर विनोद शर्मा मनीष आनंद जुग्गीलाल भाटिया शिवम बांगा ने हवन यज्ञ संपन्न करवाया। तत्पश्चात सत्संग प्रवचन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ।
महामंत्री राजेश कपूर ने कहा कि शिक्षा बुद्धि देती है किंतु बुद्धि की शुद्धि गुरु करते है। गुरु जब दीक्षा देते है तो मनुष्य को दिशा मिल जाती है और उसी रास्ते उसको चलना होता। इस लिए जब तक मिले गुरु नही तब तक जीवन शुरू नही।
इस अवसर पर अटूट भंडारा चला. कार्यक्रम में गुरुदेव की वाणी की चर्चा राजेश कपूर ने प्रस्तुत की सीमा. सीमा आनंद पूजा कपूर नीलम शर्मा कुसुम बांगा कविता अरोरा वंदना कक्कड़ सविता खन्ना ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी. पुष्कर राज कपूर प्रवीण बोहरा मनीष आनंद ने सभी को पंचमेवा का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में राजकुमार गंभीर. मनीष भाटिया,डोली गंभीर रवि कुमार रिंकू लूथरा अशोक भाटिया रमेश भाटिया कीमती लाल, लाडी भाटिया ,कमल कपूर दुर्गा गुंबर वंदना मेहता सुमन शर्मा आदि गुरु भाईबहन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
